लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

उपचुनाव 2018

Bypolls-2018, Latest Marathi News

Read more

देश में लोकसभा की चार और विधानसभा की 10 सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना गुरुवार (31 मई) को हुई। इसमे कैराना लोकसभा सीट पर हुए अहम उपचुनाव भी शामिल हैं जिसमें बीजेपी के सामने संयुक्त विपक्ष ने चुनौती पेश की है। उत्तर प्रदेश की कैराना सीट के अलावा महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया और पालघर संसदीय सीटों तथा नागालैंड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे आए। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव नतीजे भी आए। जानें, इन सभी सीटों का पूरा लेखा-जोखा और सियासी समीकरण।इससे पहले उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा (गोरखपुर और फूलपुर) सीट, बिहार की एक लोकसभा (अररिया) और दो विधानसभा (भभुआ और जहानाबाद) सीट के लिए उपचुनाव के नतीजे आए जिसमें बीजेपी को बड़ा झटका लगा था। इन पांच सीटों पर 11 मार्च को मतदान और 14 मार्च को नतीजे घोषित किए गए। गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ सांसद थे। विधान परिषद में जाने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद यहां उपचुनाव करवाया जा रहा था। केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद फूलपूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव करवाया गया। सीमांचल के बड़े नेता तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद अररिया लोकसभा सीट खाली हुई थी।

राजनीति : गोरखपुर-फूलपुर उपचुनावः 32 प्रत्याशियों में 25 फीसदी आपराधिक, 11 करोड़पति उम्मीदवार

राजनीति : गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव 2018: इन बड़े मुद्दों के बीच जातीय समीकरण साधने पर जोर

राजनीति : फूलपुर लोकसभा उपचुनावः जवाहर लाल नेहरू की पारंपरिक सीट पर सपा-भाजपा में मुकाबला

राजनीति : गोरखपुर लोकसभा उपचुनावः लगातार बढ़ा योगी की जीत का ग्राफ, सपा-बसपा की दोस्ती बदलेगी समीकरण?

राजनीति : उपचुनाव 2018: गोरखपुर, फूलपुर और अररिया समेत  5 उपचुनावों के लिए चुनाव प्रचार थमा

राजनीति : भभुआ विधानसभा उपचुनाव 2018:  ना नीतीश ना लालू, बिहार की इस सीट पर BJP की कांग्रेस से सीधी भिड़ंत

राजनीति : अररिया लोकसभा उपचुनाव 2018: मोदी लहर चीर कर RJD ने जीती ये सीट, क्या तेजस्वी बचा पाएंगे लालू की नाक?

राजनीति : अररिया लोकसभा उपचुनाव 2018: मुद्दे दब गए, बना प्रतिशोध और प्रतिष्ठा का सवाल

राजनीति : जहानाबाद विधानसभा उपचुनाव 2018: RJD के इमोशनल कार्ड का तोड़ JDU ने ढूंढ़ लिया है

राजनीति : जहानाबाद विधानसभा उपचुनाव 2018: JDU का ब्रह्मर्षि समाज फैक्टर और RJD का इस समीकरण पर दांव