बुलंदशहर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला है। इसका क्षेत्रफल 1,887 वर्ग मील है। बुलंदशहर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राजधानी दिल्ली से तकरीबन 100 किलोमीटर की दूरी पर है, जो NCR में आता है। यहाँ की भूमि उर्वर एवं समतल है। शहर के पूर्व में गंगा नदी और पश्चिम में यमुना नदी इसकी सीमा बनाती है। 2011 के सर्वे के मुताबिक यहा की जनसंख्या 2,35,310 इतनी है। यहां साक्षरता दर 81.07 प्रतिशत है। वर्षा का वार्षिक औसत 26 इंच रहता है। शहर में हिन्दू और मुस्लिम धर्म के लोग ज्यादा रहते हैं। शहर के पास से सबसे निकटतम एयरपोर्ट दिल्ली इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यहां हिन्दी भाषा बोली जाती है। Read More
सोमवार को स्याना पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिंगरावठी के पास महाव गांव के बाहर जंगल में पशुओं के कंकाल मिलने के बाद हिंसा भड़क गयी थी जिसमें गोली लगने से 20 साल के युवक सुमित कुमार की मौत हो गयी। हिंसा में पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार भी मारे गये। ...
बुलंदशहर के स्याना के ग्रामीणों ने भी प्राथमिकी में दो लोगों के नामों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि एक गांव में नहीं रहता और दूसरा बुलंदशहर में इज्तिमा में काम कर रहा था। ...
चिंगरावठी के पास महाव गांव के बाहर जंगल में पशुओं के कंकाल मिलने के बाद हिंसा भड़क गयी थी जिसमें गोली लगने से 20 साल के सुमित कुमार की मौत हो गयी। हिंसा में पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार भी मारे गये। ...
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार, छह दिसंबर को लखनऊ में 5 कालीदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर दिवंगत इंस्पेक्टर सिंह के परिजनों से मुलाकात करेंगे। ...
एमनेस्टी इंडिया की प्रोग्राम निदेशक अस्मिता बसु ने कहा कि यूपी की दुखद सच्चाई यह है कि कोई भी, स्वघोषित गो रक्षकों की हिंसा से सुरक्षित नहीं है, ना तो पुलिस और ना ही हाशिये पर आए समुदाय या फिर कोई भी. ...
बुलंदशहर में जब हिंसा भड़की तो पत्थर फेंके गए और निरीक्षक ने गोली चला दी, जिसमें मेरे इलाके के सुमित को गोली लगी और उसकी मौत हो गई. वह मृद भाषी लड़का था. ...
गौरतलब है कि सुबोध कुमार सिंह कुछ महीने पहले तक मथुरा के वृन्दावन कोतवाली सहित कई थानों में रहे थे। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार वह बहुत जांबाज और मिलनसार अधिकारी थे। ...