Bhagat Singh (शहीद भगत सिंह) History, Biography and Facts in Hindi | Shaheed Bhagat Singh Indian Revolutionary hero | Bhagat Singh motivational quotes | Bhagat Singh Indian Independence Fighter | Legends of Bhagat Singh | Bhagat Singh News, Photos and Videos

लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos
भगत सिंह

भगत सिंह

Bhagat singh, Latest Hindi News

भगत सिंह का जन्म 27/28 सितंबर 1907 को ब्रिटिश कालीन भारत के पंजाब सूबे में सरदार किशन सिंह और विद्यावती के घर हुआ था। भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह और स्वर्ण सिंह स्वतंत्रतासेनानी थे और दोनों ने इसके लिए जेल भी काटी थी। भगत सिंह का पारिवारिक वातावरण देश की स्वतंत्रता के लिए कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित करने वाला था। गदर पार्टी के करतार सिंह सराभा भगत सिंह के आदर्श हुआ करते थे। लाहौर के नेशनल कॉलेज में पढ़ाई के दौरान भगत सिंह सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़ गए। यहीं उनकी अपने सहपाठी सुखदेव से भी दोस्ती हुई जो फांसी के तख्ते तक साथ चली। भगत सिंह मार्च 1926 में नौजवान भारत सभा से जुड़ गये थे। इसी दौरान उनका परिचय हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन से भी हुआ जिसके अग्रणी नेता रामप्रसाद बिस्लिम, चंद्रशेखर आजाद और अशफाकउल्लाह खान थे। बाद में इस संगठन का नाम हिंदुस्तानी सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन हुआ जिसके नेता चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह थे। 1928 में साइमन कमीशन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे भारतीय स्वतंत्रतासेनानियों के समूह पर ब्रिटिश पुलिस ने निर्मम लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज में भारत के अग्रणी नेता लाला लाजपत राय की मृत्यु हो गयी। भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव और राजगुरु इत्यीदि ने ब्रिटिश शासन से इस हत्या का बदला देने की ठानी। भारतीय क्रांतिकारियों ने लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार स्कॉट के बजाय सॉन्डर्स नामक ब्रिटिश पुलिस अफसर की हत्या कर दी। इस हत्या के बाद भगत सिंह एवं अन्य भारतीय क्रांतिकारी फरार हो गए। ब्रिटिश पुलिस जब एक-एक कर भारतीय क्रांतिकारियों को गिरफ्तार करने लगी। इस बीच ब्रिटिश सरकार भारतीय संसद में पब्लिक सेफ्टी बिल और ट्रेड डिस्प्यूट बिल पेश करने  जा रही थी। तो भगत सिंह एवं उनके साथियों ने तय किया कि वो इन औपनिवेशक क्रूरता को बढ़ाने वाले विधेयकों को विरोध करेंगे। आठ अप्रैल 1929 को बटुकेश्वर दत्त और भगत सिंह ने भारतीय संसद में बम फेंककर अपना विरोध जताया। भारतीय क्रांतिकारियों ने जानबूझकर संसद में खाली जगह पर बम फेंका ताकि किसी को किसी तरह का नुकसान न हो। भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने संसद में बगैर किसी प्रतिरोध के गिरफ्तारी दी। ब्रिटिश अदालत ने भगत सिंह पर संसद बम काण्ड के अलावा साॉन्डर्स हत्याकाण्ड के लिए भी मुकदमा चलाया। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को लाहौर की सेंट्रल जेल में 23 मार्च 1931 को अपने वतन की आजादी के लिए लड़ने की सजा के तौर पर फाँसी दे दी गयी।
Read More
जानिए क्यों भगत सिंह को सुखदेव के नाम पर लिखना पड़ा था पत्र, पढ़ें उसके अंश - Hindi News | Sukhdev 112th Birth Anniversary: | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :जानिए क्यों भगत सिंह को सुखदेव के नाम पर लिखना पड़ा था पत्र, पढ़ें उसके अंश

8 अप्रैल, 1929 को असेंबली में बम फेंकने से पहले शायद 5 अप्रैल को दिल्ली के सीताराम बाजार के घर में उन्होंने सुखदेव को यह पत्र लिखा था जिसे शिव वर्मा ने उन तक पहुँचाया। पढ़िए क्या लिखा था उन्होंने उस पत्र में अपने मित्र सुखदेव को - ...

15 मई विश्व इतिहास में: मैक्डोनाल्ड्स की शुरुआत, केएम करिअप्पा का निधन, सोवियत संघ ने स्पूतनिक-3 रॉकेट लांच किया - Hindi News | The first Corporate McDonalds restaurant opened in San Bernardino, CA by Richard and Maurice McDonald. | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :15 मई विश्व इतिहास में: मैक्डोनाल्ड्स की शुरुआत, केएम करिअप्पा का निधन, सोवियत संघ ने स्पूतनिक-3 रॉकेट लांच किया

दुनियाभर में इन्हें पसंद करने वालों की तादाद लाखों करोड़ों में होगी, लेकिन यह बता पाना मुश्किल है कि इनमें से कितने लोगों को इस बात का इल्म होगा कि ऐसे स्वादिष्ट फास्ट-फूड को आप तक पहुंचाने वाली फास्ट फूड चेन मैकडोनाल्ड्स की शुरुआत 15 मई को ही हुई थी ...

मंगल पांडे को आज ही के दिन दी गई थी फांसी, जानिए 8 अप्रैल का इतिहास - Hindi News | mangal pandey hero of 1857 freedom struggle martyrdom rembered 8th april history | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :मंगल पांडे को आज ही के दिन दी गई थी फांसी, जानिए 8 अप्रैल का इतिहास

देश में धधकती आजादी की आंच पूरी दुनिया तक पहुंचाने के लिए भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त जैसे आजादी के परवानों ने आठ अप्रैल 1929 को दिल्ली के सेंट्रल एसेंबली हॉल में बम फेंका था। ...

वीडियो: शहीद दिवस पर पढ़िए भगत सिंह के क्रांतिकारी विचार - Hindi News | Bhagat Singh Shayari 23 March Shaheed Diwas Bhagat Singh Shayari Poems by Shaheed Bhagat Singh | Latest india Videos at Lokmatnews.in

भारत :वीडियो: शहीद दिवस पर पढ़िए भगत सिंह के क्रांतिकारी विचार

भारतीय इतिहास में 23 मार्च की तारीख एक ऐई तारीख है जिसे हर देशभक्त याद रखता है। इसी दिन भारत के तीन सपूत  भगत सिंह , सुखदेव औ  राजगुरु  ने देश की खातिर अपने प्राणों का बलिदान दिया था। भारत माता की रक्षा और स्वतंत्रा के लिए शहीदी दी थी। भारतीय इतिहास ...

बॉलीवुड के वो एक्टर्स जो पर्दे पर निभा चुके हैं भगत सिंह का किरदार, आप भी जानिए कौन हैं वो? - Hindi News | Shaheed Diwas 2019: Actors who played Bhagat Singh in bollywood hindi movies | Latest bollywood News at Lokmatnews.in

बॉलीवुड चुस्की :बॉलीवुड के वो एक्टर्स जो पर्दे पर निभा चुके हैं भगत सिंह का किरदार, आप भी जानिए कौन हैं वो?

अलग अलग एक्टर भगत सिंह बनकर पर्दे पर फैंस के रुबरु हुए और दिलों में घर कर गए। ...

शहीदी दिवस 2019: लाहौर की वो जगह जहां भगत सिंह को दी गई थी फांसी, देखें उनसे जुड़ी 11 दुर्लभ तस्वीरें - Hindi News | Shaheed Diwas: 11 rare photos of Shaheed-E-Azam Bhagat Singh everyone must View | Latest india Photos at Lokmatnews.in

भारत :शहीदी दिवस 2019: लाहौर की वो जगह जहां भगत सिंह को दी गई थी फांसी, देखें उनसे जुड़ी 11 दुर्लभ तस्वीरें

शहीदी दिवस 2019: मैं इश्क भी लिखना चाहूं तो इंकलाब लिख जाता है... पढें, भगत सिंह के चुनिंदा शेर - Hindi News | Shaheedi Diwas 2019: Bhagat Singh famous motivational quotes, Shayari pics in hindi | Latest india Photos at Lokmatnews.in

भारत :शहीदी दिवस 2019: मैं इश्क भी लिखना चाहूं तो इंकलाब लिख जाता है... पढें, भगत सिंह के चुनिंदा शेर

शहीदी दिवस 2019: प्रेमी, पागल और कवि एक ही चीज से बने होते हैं... पढ़ें, भगत सिंह के अनमोल विचार - Hindi News | Shaheed Bhagat Singh motivational thoughts, quotes in hindi, View in Pics | Latest india Photos at Lokmatnews.in

भारत :शहीदी दिवस 2019: प्रेमी, पागल और कवि एक ही चीज से बने होते हैं... पढ़ें, भगत सिंह के अनमोल विचार