उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले (अब अयोध्या) में स्थित बाबरी मस्जिद (विवादित ढांचा) को 6 दिसंबर, 1992 को गिरा दिया गया था। जानकारी के अनुसार 6 दिसंबर को करीब 1,50,000 कारसेवकों ने एक हिंसक रैली चलाई। इसमें मुंबई, वाराणसी से लेकर दिल्ली तक कारसेवकों ने हिस्सा लिया। नतीजतन भारत के कई प्रमुख शहरों में दंगे जैसे हालात बन गए थे। एक रिपोर्ट के अनुसार इन दंगों में 2,000 से अधिक लोग मारे गये। मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, अटल बिहारी वाजपेयी, कल्याण सिंह समेत कई नेताओं को आरोपी बनाया गया था। बाद में इसमें न्यायमूर्ति मनमोहन सिंह लिब्राहन ने अपनी रिपोर्ट में 68 लोगों को दोषी माना, जिनमें ये सभी नाम थे। Read More
लाल कृष्ण आडवाणी के वकील विमल श्रीवास्तव ने कहा कि सभी आरोपी बरी कर दिए गए हैं, साक्ष्य इतने नहीं थे कि कोई आरोप साबित हो सके। बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि कोर्ट ने आरोपियों को बरी कर दिया है ये अच्छी बात है, हम इसका सम्मान करते है ...
बाबरी केस में बुधवार को फैलसे के वक्त 32 में से 26 आरोपी पेश हुए। जबकि 6 आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोर्ट की कार्यवाही में जुड़े। लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती, सतीश प्रधान और नृत्य गोपास दास लखनऊ कोर्ट नहीं पहुंचे हैं। ...
बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में 32 आरोपियों पर फैसला लिखने के साथ ही सुरेंद्र कुमार यादव का कार्यकाल समाप्त हो गया है। बुधवार को ही सुरेंद्र कुमार यादव के रिटायरमेंट का दिन है। ...
बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने बुधवार को लाल कृष्ण आडवाणी समेत सभी 32 आरोपियों को बरी करने का फैसला सुनाया। इस फैसले के बाद कोर्ट में जय श्री राम के नारे भी लगे। ...
बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए सभी 32 आरोपियों को बरी करने का फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि इनके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं थे। ...
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें सीजन में आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में विजयी रथ पर सवार राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। ...
आरोपियों में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती, उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अलावा विनय कटियार और साध्वी रितंभरा शामिल हैं। ...
अखाड़ा परिषद पहले से ही मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान की जमीन के पास से मस्जिद को हटाए जाने की वकालत करती रही है और आगामी 15 अक्तूबर को वृंदावन में होने वाली अखाड़ा परिषद की बैठक में इस संबंध में निर्णय किया जाएगा। ...