लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

एशेज टेस्ट सीरीज

Ashes-test-series, Latest Marathi News

Read more

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहली बार एशेज सीरीज साल 1877 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेली गई थी। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल 1882 में लंदन के केनिंग्टन ओवल के मैदान पर टेस्ट मैच खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को सात रन से मात दी। इंग्लिश सरजमीं पर कंगारुओं की यह पहली जीत थी। इस हार के बाद ब्रिटिश अखबर स्पोर्टिंग टाइम्स के पत्रकार शिर्ले ब्रूक्स ने इस खबर को इस हेडिंग से छापा थी कि, 'शोक समाचार, इंग्लिश क्रिकेट को याद करते हुए इतना ही कहना चाहूंगा कि 29 अगस्त 1882 को ओवल ग्राउंड में इसकी मौत हो गई है। इसे चाहने वाले दुख में हैं। इंग्लिश क्रिकेट मर गया, उसके अंतिम संस्कार के बाद ऐश (राख) ऑस्ट्रेलिया भेज दी जाएगी।' इंग्लैंड में क्रिकेट की मौत वाली हेडलाइन से नाम निकला एशेज, जो आज दुनिया में छाया है। जब इस हार के बाद उसी साल इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई और 2-1 से सीरीज को अपने नाम किया, तब इस जीत को इंग्लैंड में ऐश (राख) वापस लाने के रूप में बताया गया। यहीं से दोनों देशों के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज को एशेज कहा जाने लगा। घर में मिली हार का बदला इंग्लिश टीम ने इवो ब्लीग की अगुआई में लिया था। क्रिसमस से एक दिन पहले शाम को उन्होंने मेलबर्न के बाहर एक प्रदर्शनी मैच खेला। वहां उन्हें ऑस्ट्रेलिया में एशेज जीतने के प्रतीक के रूप में एक महिला ग्रुप ने कलश दिया था। इसी जगह वह फ्लोरेंस मर्फी से पहली बार मिले थे, जो 1884 में उनकी पत्नी बनी। दोनों कलश के साथ जल्द ही इंग्लैंड लौट आए। इसके 43 साल बाद ब्लीग की मृत्यु हो गई, लेकिन दुनिया छोड़ने से पहले उन्होंने कलश को मेलबर्न क्रिकेट क्लब को देने की इच्छा जताई थी। उनकी पत्नी फ्लोरेंस ने ऐसा ही किया। इसके बाद से ही इस कलश को एशेज ट्रॉफी के रूप में मान्यता प्रदान की गई। वह कलश एमसीसी के म्यूजियम में रखा गया, उसकी प्रतिकृति को एशेज सीरीज के दौरान ट्रॉफी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

क्रिकेट : Ashes Cricket Test 2023: बेयरस्टो ने 100वां टेस्ट खेल रहे स्मिथ और हेड को दिया जीवनदान, तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट पर 194, मार्श और हेड में 109 रन की साझेदारी

क्रिकेट : Ashes Cricket Test 2023: एशेज सीरीज में इंग्लैंड 2-0 से पीछे, टीम को बड़ा झटका लगा, कंधा खिसकने के कारण उपकप्तान बाहर

क्रिकेट : Ashes Cricket Test 2023: बेयरस्टो के विकेट को लेकर फैंस और क्रिकेटर आपस में भिड़े, बूचर ने कहा-इस पर विवाद समझ से परे

क्रिकेट : Ashes Cricket Test 2023: एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे, दिग्गज स्पिनर दाएं पैर की पिंडली की चोट के कारण बाहर, इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका

क्रिकेट : Ashes: जॉनी बेयरस्टो को आउट करने का तरीका सही था या गलत! दो धड़ों में बंटे दिग्गज, जानिए किसने क्या कहा

क्रिकेट : The Ashes: जॉनी बेयरस्टो विवादित तरीके से रन आउट...छिड़ी बहस, क्या ये खेल भावना है? देखें वीडियो

क्रिकेट : Ashes Cricket Test 2023: ऑस्ट्रेलिया के पास 221 की बढ़त, 8 विकेट शेष, एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में कसे नकेल, इंग्लैंड 325 पर ढेर

क्रिकेट : Ashes Test 2023: लॉर्ड्स मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे अधिक विकेट लेने वाला खिलाड़ी बाहर, इस प्लेयर को मिल सकता है मौका!

क्रिकेट : Ashes Cricket Test 2023: इंग्लैंड ने दिया करारा जवाब, 2011 के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ भागीदारी, पहले विकेट के लिए क्राउले और डकेट ने 91 रन जोड़े

क्रिकेट : Ashes Cricket Test 2023: एशेज में 3173 रन, 32वां और इंग्लैंड के खिलाफ 12वां टेस्ट शतक, पूर्व कप्तान स्टीव के समकक्ष पहुंचे स्मिथ