संसदीय कार्यमंत्री और बीजेपी सांसद अनंत कुमार का 12 नवंबर 2018 को निधन हो गया। वो कैंसर से पीड़ित थे और बेंगलुरु के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वो 59 वर्ष के थे। अनंत कुमार के परिवार में उनकी पत्नी तेजस्विनी और बेटी ऐश्वर्या और विजेता हैं। अनंत कुमार को संसदीय कार्यों की समझ और वाक्पटुता के लिए जाना जाता था। कुमार साल 1996 से दक्षिणी बेंगलुरु लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। अनंत कुमार वाजपेयी सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री थे और वर्तमान एनडीए सरकार में भी कई महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाल रहे थे। उनका जन्म 22 जुलाई 1959 को हुआ था। Read More
भाजपा कर्नाटक में 'भारत के संविधान' को बदलने वाली विवादित टिप्पणी करने वाले वरिष्ठ नेता अनंत कुमार हेगड़े का उत्तर कन्नड़ निर्वाचन क्षेत्र से टिकट काट सकती है। ...
अरुण जेटली स्वास्थ्य कारणों से दैनिक राजनीति से बाहर हो गए हैं। वहीं, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू अपने संवैधानिक पद की वजह से सक्रिय राजनीति से दूर हैं। ‘डी 4’ के एक अन्य नेता अनंत कुमार का पिछले साल नवंबर में निधन हो गया था और गत मंगलवार को स्वराज ...
तेजस्वी सूर्या बीजेपी के युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। तेजस्वी आरएसएस(RSS) के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी कई सालों तक जुड़े रहे हैं। ...
मोदी सरकार ने अपने मंत्रीमंडल में फेरबदल किया है। सदानंद गौड़ा को रसायन और उर्वरक मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि नरेंद्र सिंह तोमर को संसदीय मामलों के मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ...
केंद्र सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ अनंत कुमार का अंतिम संस्कार किए जाने की घोषणा की है। परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक कुमार के भाई नंद कुमार ब्राह्मण रीति-रिवाजों से उनका अंतिम संस्कार करेंगे। ...
कर्नाटक में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का सोमवार तड़के निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे थे। वो 59 वर्ष के थे। ...