अमिताभ बच्चन बॉलीवुड फिल्मों के सबसे प्रतिष्ठित अभिनेता हैं। चार दशकों से ज्यादा का वक्त बिता चुके अमिताभ बच्चन को उनकी फिल्मों से ‘एंग्री यंग मैन’ की उपाधि प्राप्त है। उन्हें लोग ‘सदी के महानायक’ के तौर पर भी जानते हैं और प्यार से बिगबी, शहंशाह भी कहते हैं। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर उन्हें 3 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा 14 बार उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चुका है। फिल्मों के साथ साथ वे गायक, निर्माता और टीवी प्रिजेंटर भी रहे हैं। भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री और पद्मभूषण सम्मान से भी नवाजा है। अमिताभ बच्चन का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। उनके पिता हरिवंशराय बच्चन जाने-माने कवि हैं। अमिताभ बच्चन की पत्नी का नाम जया बच्चन और बेटे का नाम अभिषेक बच्चन है। अभिताभ बच्चन फिलहाल 102 नॉट आउट फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। Read More
दलेर मेहंदी के साथ सपना चौधरी का लेटेस्ट रिलीज हुआ गाना उनके सभी फैंस को काफी पसंद आ रहा है, इसी बीच अमिताभ बच्चन ने भी उनके इस गाने की तारीफ की है ...
फिल्म ब्रह्मास्त्र एक साइंस फिक्शन है। जिसे ग्रंथों से मिलाकर बनाकर तैयार किया गया है। हिंदू माइथोलॉजी के अनुसार ‘ब्रह्मास्त्र’ भगवान ब्रह्मा का हथियार है। ...
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म शोले हो या दीवार, कूली हो या फिर शराबी उनकी हर फिल्म ने हम पर कुछ अलग ही छाप छोड़ी है. 1980 का वो वक़्त था जब किसी भी फिल्म के हिट होने के लिए अमिताभ बच्चन का सिर्फ नाम ही काफी था. ...
मुंबई, 11 अप्रैल (भाषा) बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी एक ‘‘मिस्ट्री थ्रिलर’’ फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं, जो 21 फरवरी, 2020 को रिलीज होने वाली है। पहली बार ये दोनों अभिनेता किसी फिल्म में एकसाथ काम करेंगे।फिल्म का नाम अभी तय न ...
अभिषेक बच्चन ने पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय से शादी की है। शादी के बाद उन्होंने मनमर्जियां फिल्म से वापसी की थी। इस फिल्म के लिए काफी अप्रिसियेशन भी मिला था। ...