सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। Read More
अधिकारियों ने बताया कि ईडी की पूछताछ रिया की आय, निवेश, कारोबार और पेशेवर सौदों पर केंद्रित है। ईडी की नजर शहर के खार इलाके और नवी मुम्बई में रिया से संबंधित संपत्तियों, उनकी खरीद और स्वामित्व के स्रोत पर है। ...
दिवंगत अभिनेता सुशांत की मौत के मामले में घिरीं उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने अभिनेता के साथ हुई व्हाट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट को शेयर किया है। जिस पर अब उनकी बहन श्वेता कृति सिंह ने अपना रिएक्शन दिया है। ...
सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में हर रोज एक नया मोड़ आता नजर आ रहा है। सुशांत के पिता ने रिया खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, अब इस मामले की जांच भी सीबीआई करेगी। शुक्रवार को पूछताछ के लिए रिया चक्रवर्ती ईडी दफ्तर पहुंचीं ...
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बयानबाजी के लिए जानी जाती हैं। किसी बात को सटीक तरीके से लोगों को देना कंगना को बखूबी आता है। यही वजह है कि कंगना अक्सर ही विवादों में घिर जाती हैं। इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले को लेकर वह सुर्खियों में ...
सुशांत के वकील ने एक इंटरव्यू में कहा था कि रिया ने प्रियंका पर उनके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था, जिससे भाई-बहनों के बीच एक अवरोध पैदा हो गया था। ...