सुशांत सिंह राजपूत की बहन पर रिया ने साधा था निशाना, वीडियो में देखें प्रियंका के साथ रिश्ते पर खुद क्या बोले थे एक्टर

By अमित कुमार | Published: August 10, 2020 12:22 PM2020-08-10T12:22:29+5:302020-08-10T12:22:29+5:30

दिवंगत अभिनेता सुशांत की मौत के मामले में घिरीं उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने अभिनेता के साथ हुई व्हाट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट को शेयर किया है। जिस पर अब उनकी बहन श्वेता कृति सिंह ने अपना रिएक्शन दिया है।

Shweta Singh Kirti reacts to Sushant Singh Rajput-Rhea Chakraborty WhatsApp chats | सुशांत सिंह राजपूत की बहन पर रिया ने साधा था निशाना, वीडियो में देखें प्रियंका के साथ रिश्ते पर खुद क्या बोले थे एक्टर

अपनी बहन के काफी क्लोज थे सुशांत। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsरिया की इस हरकत को देख सुशांत की बहन श्वेता कृति सिंह ने सुशांत का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। रिया ने अपने बचाव में सुशांत के साथ अपनी पर्सनल चैट को शेयर किया था। सुशांत के परिवार वाले ही नहीं चैट वायरल होने पर सभी रिया को ही गलत बता रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में रिया चक्रवर्ती पर एक के बाद एक नए आरोप लगते जा रहे हैं। रिया इस केस की मुख्य आरोपी मानी जा रही हैं। कई सबूत और गवाह भी अब तक उनके खिलाफ ही सामने आए हैं। वहीं रिया ने अपने बचाव में सुशांत के साथ अपनी पर्सनल चैट को शेयर किया था और बताया था कि सुशांत अपनी बहन प्रियंका से काफी नराज थे। 

रिया की इस हरकत को देख सुशांत की बहन श्वेता कृति सिंह ने सुशांत का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुशांत बता रहे हैं कि वह परिवार में सबसे क्लोज अपनी बहन प्रियंका से हैं। वहीं प्रियंका जिस पर रिया इल्जाम लगा रही हैं कि सुशांत का उनसे रिश्ता अच्छा नहीं था। सुशांत के परिवार वाले ही नहीं चैट वायरल होने पर सभी रिया को ही गलत बता रहे हैं।

अपनी बहन के काफी क्लोज थे सुशांत

इस वीडियो में सुशांत बताते हैं कि वह अपने परिवार में सबसे ज्यादा करीब अपनी बहन प्रियंका के हैं। सुशांत कहते हैं, वैसे तो मैं अपने परिवार के सभी सदस्य के बहुत करीब हूं, लेकिन मैं सबसे ज्यादा अपनी बहन प्रियंका के करीब हूं क्योंकि वह मुझे समझती हैं और हम दोनों में कई चीजें एक जैसी हैं। सुशांत के इस वीडियो पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

कमाल राशिद खान भी रिया को सुना रहे खरी-खोटी

रिया को लेकर कमाल राशिद खान उर्फ केआरके काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बार फिर रिया पर निशाना साधा है। केआरके ने ट्वीट कर लिखा, 'रिया चक्रवर्ती तुम्हारा कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत अपने परिवार की शक्ल भी नहीं देखना चाहता था। क्या यह सच है? एक पिता का अकेला बेटा और 4 बहनों का प्यारा भाई अपने परिवार से नहीं मिलना चाहता था। क्या तुम सही कह रही हो ड्रामा क्वीन? और कितना गिरोगी? अब तो शर्म करो।'

Web Title: Shweta Singh Kirti reacts to Sushant Singh Rajput-Rhea Chakraborty WhatsApp chats

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे