कोरोना की वजह से रद्द होने के बावजूद विम्बलडन 620 खिलाड़ियों में बांटेगा 1.25 करोड़ डॉलर की पुरस्कार राशि

By भाषा | Published: July 10, 2020 11:50 PM2020-07-10T23:50:17+5:302020-07-10T23:50:17+5:30

Wimbledon: कोरोना वायरस महामारी की वजह से रद्द होने के बावजूद विम्बलडन 620 खिलाड़ियों में 1.25 करोड़ डॉलर की पुरस्कार राशि बांटेगा

Wimbledon to allocate prize money to players despite cancellation due to COVID-19 | कोरोना की वजह से रद्द होने के बावजूद विम्बलडन 620 खिलाड़ियों में बांटेगा 1.25 करोड़ डॉलर की पुरस्कार राशि

कोरोना वायरस की वजह से रद्द होने के बावजूद विम्बलडन खिलाड़ियों में बांटेग पुरस्कार राशि (Wimbledon)

Highlightsकोरोना की वजह से रद्द होने के बावजूद विम्बलडन 620 खिलाड़ियों को बांटेगा 1.25 करोड़ डॉलर पुरस्कार राशिमुख्य ड्रॉ में भाग लेने वाले 256 में से प्रत्येक खिलाड़ी को 31,000 डॉलर की राशि दी जायेगी

विम्बलडन: कोरोना वायरस महामारी के कारण रद्द होने के बावजूद विम्बलडन 620 खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि के रूप में 1.25 करोड़ डॉलर बांटेगा। ऑल इंग्लैंड क्लब ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। बीमा प्रदाता कंपनी के साथ सलाह मश्विरे के बाद क्लब के अधिकारियों ने कहा कि मुख्य ड्रॉ में भाग लेने वाले 256 में से प्रत्येक खिलाड़ी को 31,000 डॉलर की राशि दी जायेगी।

वहीं जो 224 खिलाड़ी क्वॉलिफाइंग में भाग लेते, उन्हें प्रत्येक को 15,600 डॉलर की राशि मिलेगी।

विम्बलडन आयोजित करने में सहायता करने वालों की मदद करने चाहते हैं: रिचर्ड लुईस

ऑल इंग्लैंड क्लब के मुख्य कार्यकारी रिचर्ड लुईस ने कहा, ‘‘चैम्पियनशिप के रद्द होने के तुरंत बाद हमने अपना ध्यान इस बात पर लगा दिया कि हम उन लोगों की कैसे मदद कर सकते हैं जो विम्बलडन को आयोजित करने में सहायता करते हैं।’’

इसके साथ ही 120 खिलाड़ी युगल स्पर्धाओं में हिस्सा लेते। प्रत्येक को 7,800 डॉलर, व्हीलचेयर स्पर्धा में भाग लेने वाले 16 खिलाड़ियों को 7,500 डॉलर और ‘क्वैड’ (चार खिलाड़ियों की) व्हीलचेयर स्पर्धा में भाग लेने वाले चार खिलाड़ियों को 6,200 डॉलर दिये जायेंगे। 

Web Title: Wimbledon to allocate prize money to players despite cancellation due to COVID-19

टेनिस से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे