फेडरर को नडाल से आगे निकलने के लिए चाहिए सिर्फ 155 अंक, देखें टॉप 10 लिस्ट

By IANS | Published: February 6, 2018 11:04 AM2018-02-06T11:04:56+5:302018-02-06T11:06:25+5:30

स्पेन के राफेल नडाल सोमवार को जारी ताजा एटीपी पुरुष एकल रैंकिंग में 9,760 अंकों के साथ पर शीर्ष पर बने हुए हैं।

Rafael Nadal maintains top spot in ATP rankings | फेडरर को नडाल से आगे निकलने के लिए चाहिए सिर्फ 155 अंक, देखें टॉप 10 लिस्ट

फेडरर को नडाल से आगे निकलने के लिए चाहिए सिर्फ 155 अंक, देखें टॉप 10 लिस्ट

स्पेन के राफेल नडाल सोमवार को जारी ताजा एटीपी पुरुष एकल रैंकिंग में 9,760 अंकों के साथ पर शीर्ष पर बने हुए हैं। रोजर फेडरर दूसरे स्थान पर काबिज हैं। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर को नडाल से आगे निकलने के लिए केवल 155 अंकों की आवश्यकता है।

क्रोएशिया के मारिन सिलिक 4,960 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं जबकि बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव चौथे स्थान पर काबिज हैं। स्पेन के पाब्लो कैरेंनो बुस्ता अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो से पीछे 10वें स्थान कायम हैं।

मौजूदा एटीपी रैंकिंग इस प्रकार है :

1. राफेल नडाल (स्पेन) 9,760 अंक

2. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड) 9,605

3. मारिन सिलिक (क्रोएशिया) 4,960

4. ग्रिगोर दीमित्रोव (बुल्गारिया) 4,630

5. अलेक्जेंडर ज्वेरेव (जर्मनी) 4,610

6. डोमिनिक थीम (ऑस्ट्रिया) 4,060

7. डेविड गॉफिन (बेल्जियम) 3,460

8. जैक सॉक (अमेरिका) 2,880

9. जुआन मार्टिन डेल पोटरो (अर्जेटीना) 2,815

10. पाब्लो कारेर्नो बुस्ता (स्पेन) 2,705

Web Title: Rafael Nadal maintains top spot in ATP rankings

टेनिस से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे