French Open 2019 semifinals: लाल बजरी पर छठी बार रोजर फेडरर vs राफेल नडाल की जंग, जानिए कौन पड़ा है भारी

By अभिषेक पाण्डेय | Published: June 7, 2019 04:20 PM2019-06-07T16:20:27+5:302019-06-07T16:20:27+5:30

Roger Federer Vs Rafael Nadal: फ्रेंच ओपन 2019 के सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं राफेल नडाल और रोजर फेडरर, जानिए अब तक कौन पड़ा है भारी

French Open 2019: Roger Federer Vs Rafael Nadal Head to head, showdown, stats | French Open 2019 semifinals: लाल बजरी पर छठी बार रोजर फेडरर vs राफेल नडाल की जंग, जानिए कौन पड़ा है भारी

फेडरर के खिलाफ हुई 38 भिड़ंत में नडाल 23-15 से आगे हैं

Highlightsराफेल नडाल रोजर फेडरर के खिलाफ हुए हुए 38 मुकाबलों में 23-15 से आगे हैंनडाल-फेडरर के बीच फ्रेंच ओपन में हुए पांच मुकाबलों में से सभी में राफा ने जीत हासिल की है

फ्रेंच ओपन के फाइनल शुक्रवार को टेनिस इतिहास के दो सबसे महान खिलाड़ियों स्पेन के राफेल नडाल का मुकाबला स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर से होगा। 17 ग्रैंड स्लैम चैंपियन राफेल नडाल जहां अपने 12वें फ्रेंच ओपन की तलाश में उतरेंगे तो वहीं रिकॉर्ड 20 ग्रैंड स्लैम विडेता रोजर फेडरर रोलां गैरां में अपना दूसरा खिताब जीतने की कोशिश करेंगे।  

ये इन दोनों के बीच कुल 39वां मुकाबला होगा। फ्रेंच ओपन में नडाल और फेडरर की ये आठ साल बाद पहली भिड़ंत होगी। इन दोनों के बीच फ्रेंच ओपन में आखिरी टक्कर 2011 के फाइनल में हुई थी, जिसमें नडाल ने जीत हासिल की थी। 

वैसे तो फेडरर ने इन दोनों के बीच हुए आखिरी पांच मुकाबलों में नडाल को मात दी है लेकिन फ्रेंच ओपन में इन दोनों के बीच खेले गए कुल पांच मैचों में से (जिनमें चार फाइनल हैं) हर बार नडाल ने बाजी मारी है। इन पांचों मुकाबलों में फेडरर कभी भी एक से ज्यादा सेट नहीं जीत पाए। 

राफेल नडाल vs रोजर फेडरर

-फेडरर और नडाल के बीच खेले गए 38 मैचों में नडाल 23-15 से आगे हैं।

-फ्रेंच ओपन में इन दोनों के बीच हुए 5 मुकाबलों में नडाल ने पांचों में जीत हासिल की है, जिनमें से चार तो फाइनल में दर्ज की गई जीत है।

-फेडरर ने आखिरी पांचों मुकाबलों में नडाल को मात दी है। 

-क्ले कोर्ट पर इन दोनों के बीच हुई 15 भिड़ंत में नडाल ने 13 जबकि फेडरर ने 2 में जीत हासिल की है।

-ग्रैंड स्लैम मुकाबलों में नडाल और फेडरर 12 बार आमने-सामने हुए हैं, जिनमें नडाल 9-3 से आगे हैं।

-ग्रैंड स्लैम फाइनल में नडाल-फेडरर का मुकाबला 9 बार हुआ है, इनमें से नडाल ने 6 जबकि फेडरर ने 3 में जीत हासिल की है।

रोजर फेडरर
उम्र: 37
एटीपी रैंकिंग: 3 (सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग-1)
ग्रैंड स्लैम खिताब: 20 (ऑस्ट्रेलियन ओपन- 2004, 2006, 2007, 2010, 2017, 2018; फ्रेंच ओपन: 2009; विंबलडन: 2003, 2004, 2005, 2006, 2007, 2009, 2012, 2017; यूएस ओपन: 2004, 2005, 2006, 2007, 2008)
 

2018 फ्रेंच ओपन में प्रदर्शन: भाग नहीं लिया
फ्रेंच ओपन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: (2009 विजेता)

राफेल नडाल
उम्र: 33
एटीपी रैंकिंग: 2 (सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग-1)
ग्रैंड स्लैम खिताब: 17 (ऑस्ट्रेलियन ओपन- 2009; फ्रेंच ओपन- 2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018; विंबलडन- 2008, 2010; यूएस ओपन: 2010, 2013, 2017)

2018 फ्रेंच ओपन में प्रदर्शन: विजेता

फ्रेंच ओपन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: (2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018)

Web Title: French Open 2019: Roger Federer Vs Rafael Nadal Head to head, showdown, stats

टेनिस से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे