शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं प्रिंस-युविका, सगाई व मेंहदी की फोटो हुई वायरल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 11, 2018 02:15 PM2018-10-11T14:15:31+5:302018-10-11T14:55:57+5:30
Yuvika Chaudhary & Prince Narula Mehendi celebration:बिग बॉस ने घर के अंदर बनने वाली जोड़ी प्रिंस नरूला और युविका चौखरी आखिरकार शादी को तैयार हैं।
बिग बॉस ने घर के अंदर बनने वाली जोड़ी प्रिंस नरूला और युविका चौखरी आखिरकार शादी को तैयार हैं। शुक्रवार (12 अक्टूबर) दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। फिलहाल दोनों की शादी से पहले के फंक्शन्स शुरू हो चुके हैं। बुधवार को हुए मेहंदी के फंक्शन की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही दोनों की आधिकारिक सगाई की फोटो भी छाई हुई हैं।
अपनी सगाई के फंक्शन मेंविका जहां हरे लहंगे में नजर आ रही हैं, वहीं प्रिंस नरुला सफेद रंग का कुर्ता-पजामा पहने दिखाई दे रहे हैं। जबकि सगाई में युविका महरून लहंगे और प्रिंस कुर्ता-पजामा पहने दिखाई दे रहे हैं। बीती रात दोनों ने अपनी मेहंदी की सेरेमनी रखी जिसमें दोनों के परिवार वालों ने शिरकत की।
घरवालों की मौजूदगी में युविका का हाथों में प्रिंस के नाम की मेंहदी रच गई है। यही नहीं दोनों ने जमकर डांस भी किया। सोशल मीडिया पर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के इस मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों के फैंस ने उन्हें ढेरों बधाई दी हैं।
दोनों ने बिग बॉस 9 में एक साथ ही हिस्सा लिया था, और दोनों के प्यार की शुरुआत इसी शो के दौरान हुई थी। इससे पहले प्रिंस रोडीज 13, स्पलिट्सविला 8 में भी नजर आ चुके हैं। वहीं, युविका चौधरी ओम शांति ओम, नॉची एट 40 और एनीमी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।