Movie Sui Dhaaga World TV Premiere: इस चैनल पर जल्द आने वाली है फिल्म सुई-धागा

By मेघना वर्मा | Published: November 27, 2018 07:30 AM2018-11-27T07:30:40+5:302018-11-27T07:30:40+5:30

Movie Sui Dhaaga World TV Premiere (मूवी सुई धागा वर्ल्ड टीवी प्रीमियर | Movie Sui Dhaaga World Television Premiere | मूवी सुई धागा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर): लोअर मिडिल क्लास की ये कहानी आपको उनकी रोजमर्रा के दुख और तकलीफों से रुबरु करवाएंगे। फिल्म का निर्देशन भी बेहतरीन है जिसके लिए आपको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

Watch Movie Sui Dhaaga World TV Premiere on sony max in november 2018 starring varun dhawan, anushka sharma | Movie Sui Dhaaga World TV Premiere: इस चैनल पर जल्द आने वाली है फिल्म सुई-धागा

Movie Sui Dhaaga World TV Premiere | मूवी सुई धागा वर्ल्ड टीवी प्रीमियर | Movie Sui Dhaaga World Television Premiere | मूवी सुई धागा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

निर्देशक शरत कटारिया और वरूण धवन-अनुष्का शर्मा स्टार्र फिल्म सुई धागा का जल्द ही वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने वाला है। दिल छू ले जाने वाली इस कहानी को जल्द ही आप सोनी इंटरटेनमेंट के सोनी मैक्स चैनल पर देख सकेंगे। हलांकि इस फिल्म की रिलीज डेट को अभी तय नहीं किया गया है लेकिन जल्द ही ये फिल्म टेलीविजन पर रिलीज होने वाली है। फिल्म इसी साल 28 सितम्बर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। 

ये है कहानी

सुई-धागा फिल्म कहानी है मौजी यानी वरुण धवन की। जिसके दादा दर्जी थे मगर बिगड़े हालात की वजह से उन्हें ये काम छोड़ना पड़ा। अब रोज की नौकरी करके मौजी को बेइज्जत भी होना पड़ता है। इसी बीच मौजी की पत्नी ममता यानी अनुष्का उनसे कहती है कि क्यूं नहीं वो पुरानी चीजें यानी खुद का सिलाई का काम शुरु करते हैं।

बस यही से शुरू होता है सुई और धागा का जोड़ और मौजी निकल पड़ते हैं एक नए व्यापार में जिसमें उनका साथ देती है उनकी पत्नी ममता। फिल्म के अंत में हीरो की जीत होती है। 

लोअर मिडिल क्लास की ये कहानी आपको उनकी रोजमर्रा के दुख और तकलीफों से रुबरु करवाएंगे। फिल्म का निर्देशन भी बेहतरीन है जिसके लिए आपको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए। कुछ किरदार भले ही साइड रोल में हों मगर आपका दिल छू जाएगें। 

अगर आपको फैमिली फिल्में देखना पसंद है और साथ ही आप मोटिवेट करने वाले फिल्मों के शौकीन है तो आपको ये फिल्म जरूर देखना चाहिए। आपने वरुण और अनुष्का को हमेशा तड़कते-भड़कते किरदार में देखा होगा मगर इस फिल्म में उनका सरल और सीधा सा लुक आपके दिल को छू जाएगा। 

English summary :
Movie Sui Dhaaga World TV Premiere (Movie Sui Dhaaga World Television Premiere): Watch Movie Sui Dhaaga World TV Premiere on sony max in november 2018 starring varun dhawan and anushka sharma


Web Title: Watch Movie Sui Dhaaga World TV Premiere on sony max in november 2018 starring varun dhawan, anushka sharma

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे