प्रत्युषा बनर्जी संग रिलेशनशिप में थे विकास गुप्ता, 'बालिका बधु' की मौत के 5 साल बाद किया खुलासा

By अनिल शर्मा | Published: June 12, 2021 01:27 PM2021-06-12T13:27:05+5:302021-06-12T13:40:44+5:30

प्रत्यूषा बनर्जी ने 2016 में आत्महत्या की थी। उसके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। इंटरव्यू के दौरन विकास ने 1 अप्रैल का वो दिन भी याद किया, जिस दिन प्रत्यूषा ने दुनिया को अलविदा कहा था। 

Vikas Gupta was in a relationship with Pratyusha Banerjee revealed 5 years after the death of Balika Badhu actress | प्रत्युषा बनर्जी संग रिलेशनशिप में थे विकास गुप्ता, 'बालिका बधु' की मौत के 5 साल बाद किया खुलासा

प्रत्युषा बनर्जी संग रिलेशनशिप में थे विकास गुप्ता, 'बालिका बधु' की मौत के 5 साल बाद किया खुलासा

Highlightsविकास गुप्ता ने बताया कि वे दो महिलाओं के साथ रिश्ते में थेवे दोनों ही उनकी बायसेक्सुअलिटी के बारे में नहीं जानती थीं ब्रेकअप के बाद प्रत्यूषा को विकास के बायसेक्शुअल के बारे में पता चला था

बालिक बधु एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी की मौत के 5 साल बाद टीवी प्रोड्यूसर विकास गुप्ता ने उनके साथ रिलेशनशिप में रहने की बात कबूली है। इस खुलासे के बाद टीवी इंडस्ट्री सहित मीडिया में एक बार विकास गुप्ता चर्चा का विषय बन गए हैं। 

विकास गुप्ता ने बताया कि वे दो महिलाओं के साथ रिश्ते में थे और वे दोनों ही उनकी बायसेक्सुअलिटी के बारे में नहीं जानती थीं। विकास गुप्ता के मुताबिक वह और प्रत्यूषा दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। उन्होंने कहा दोनों का ब्रेकअप होने के बाद प्रत्यूषा को पता चला था कि मैं बायसेक्शुअल हूं।

विकास गुप्ता ने बताया कि वे और प्रत्युषा कुछ वक्त के लिए साथ में थे। उस दौरान कुछ लोगों ने प्रत्युषा से मेरे बारे में काफी बुरी बातें बोली थीं। उनके मुताबिक ब्रेकअप के बाद प्रत्युषा से वे नाराज थे। बकौल विकास- ब्रेकअप के बाद मैं उससे बहुत नाराज था। जब मैंने उसे एक बार सड़क पर देखा तो इग्नोर कर दिया था। उसने मुझसे पूछा कि मैं ऐसा कैसे कर सकता हूं। मुझे प्रत्यूषा पसंद थी। मैं चाहता था उसके साथ एक बड़ा प्रोजेक्ट करूं।

प्रत्यूषा बनर्जी ने 2016 में की थी आत्महत्या
गौरतलब है कि प्रत्यूषा बनर्जी ने 2016 में आत्महत्या की थी। उसके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। इंटरव्यू के दौरन विकास ने 1 अप्रैल का वो दिन भी याद किया, जिस दिन प्रत्यूषा ने दुनिया को अलविदा कहा था। 

Web Title: Vikas Gupta was in a relationship with Pratyusha Banerjee revealed 5 years after the death of Balika Badhu actress

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे