विकास गुप्ता ने कबूली ड्रग्स लेने की बात, इसी वजह से 'खतरों के खिलाड़ी' से हुए थे डिस्क्वालिफाई

By मेघना वर्मा | Published: February 12, 2019 02:18 PM2019-02-12T14:18:52+5:302019-02-12T14:18:52+5:30

इंस्टाग्राम पर वायरल हुए इस वीडियों में रोहित शेट्टी खुद विकास को इंजेक्शन के बारे में बताते हुए दिख रहे हैं। इसी के बाद विकास को शो से निकाल दिया गया था।

vikas gupta admits taking drugs during khatron ke khiladi 9 | विकास गुप्ता ने कबूली ड्रग्स लेने की बात, इसी वजह से 'खतरों के खिलाड़ी' से हुए थे डिस्क्वालिफाई

विकास गुप्ता ने कबूली ड्रग्स लेने की बात, इसी वजह से 'खतरों के खिलाड़ी' से हुए थे डिस्क्वालिफाई

बिग बॉस सीजन 11 के मास्टर माइंड कहे जाने वाले विकास गुप्ता इस दिनों खतरों के खिलाड़ी में दिखाई दे रहे हैं। मगर जल्द ही आप इस शो से भी उन्हें नदारद पाएंगे। खबर है कि विकास गुप्ता को खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया है। फैंस को अच्म्भे में डाल देने वाली ये बात खुद विकास ने बताई है। 12वें एपिसोड का खत्म करने के बाद उन्हें इस शो से निकल जाने के लिए कहा गया है। 

खबर है कि शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने उन्हें ड्रग्स लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया था। जिसके बाद विकास गुप्ता को शो से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया है। रोहित शेट्टी ने गेम्स के रूल को तोड़ने पर और मेकर्स को अपने बारे में इतनी बड़ी बात छुपाने के ऐवज में इस शो से डिस्क्वालिफाई कर दिया है।

इंस्टाग्राम पर वायरल हुए इस वीडियों में रोहित शेट्टी खुद विकास को इस इंजेक्शन के बारे में बताते हुए दिख रहे हैं। इसी के बाद विकास को शो से निकाल दिया गया था। जिसके बाद शो के कुछ एपिसोड्स कम होने की वजह से ये शो थोड़ा छोटा भी हो गया था। 

जब इस वायरल हुए वीडियो के बारे में विकास से पूछा गया तो टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में विकास ने बताया कि उन्हें स्टंट के दौरान कंधे की इंजरी हो गई थी। जिसके बारे में उन्होंने कास्ट एंड क्रू को कुछ नहीं बताया था। वहीं इस दर्द से बचने के लिए उन्होंने कुछ ऐसी पेनकिलर भी खाई थी। मगर इससे हार्ट बीट बढ़ जाती है। इससे हेल्थ का भी खतरा होता है। जिसके बारे में उन्हें नहीं पता था।

Web Title: vikas gupta admits taking drugs during khatron ke khiladi 9

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे