छोटे पर्दे की अभिनेत्री अमिता अद्गाता का हुआ निधन, इन फेमस सीरियल में किया था काम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 25, 2018 01:28 PM2018-04-25T13:28:38+5:302018-04-25T13:28:38+5:30

छोटे पर्दे पर अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली सीनियर एक्ट्रेस अमिता अद्गाता का निधन हो गया है। हाल ही में उनको सोनी के पॉपुलर शो कुछ रंग प्यार में देखा गया था।

TV actress amita udgata passes away | छोटे पर्दे की अभिनेत्री अमिता अद्गाता का हुआ निधन, इन फेमस सीरियल में किया था काम

छोटे पर्दे की अभिनेत्री अमिता अद्गाता का हुआ निधन, इन फेमस सीरियल में किया था काम

मुंबई, 25 अप्रैल: छोटे पर्दे पर अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली  सीनियर एक्ट्रेस अमिता अद्गाता का निधन हो गया है। हाल ही में उनको सोनी के पॉपुलर शो कुछ रंग प्यार में देखा गया था। खबर के मुताबिक अमिता अद्गाता का बीती रात निधन हो गया है।

बर्थडे स्पेशल: जब चप्पल पहन स्टेज पर पहुंचे थे अरिजीत सिंह, सुने दिल छूने वाले मीठे गाने

कहा जा रहा है, अभिनेत्री को बीमारी की वजह से लंबे समय से अस्पताल में एडमिट थी।अस्पताल में इलाज के दौरान एक्ट्रेस को लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन अचानक फेफड़ों के फेल हो जाने कारण उनका निधन हो गया है। उनके परिजनों की ओर से उनके निधन की बात कही गई है।

 अमिता जी टीवी के कई लोकप्रिय शो का हिस्सा रही हैं। स्टार प्लस के शो मन की आवाज प्रतिज्ञा में दादी के किरदार से उनको खास पहचान मिली थी। इसके अलावा उन्होंने डोली अरमानो की,बाजीगर में प्रमुख भूमिका निभा चुकी हैं।

क्या सोनम कपूर के बाद श्रद्धा कपूर भी कर लेंगी शादी, जानें पूरी सच्चाई?

 1965-66 के बीच थिएटर से उन्होंने अपने करियर की थी।  प्रतिज्ञा के बाद कुछ रंग प्यार के ऐसे में भी में ग्रे शेड भूमिका में उन्हें काफी पसंद किया गया था। ऐसे में अभिनेत्री के निधन से छोटे पर्दे में शोक की लहर दौड़ गई है।

Web Title: TV actress amita udgata passes away

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे