रजत शर्मा की अनुपस्थिति का असर इंडिया टीवी पर अभी से दिखने लगा है!
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: July 8, 2018 11:50 PM2018-07-08T23:50:58+5:302018-07-08T23:50:58+5:30
रजत शर्मा की अनुपस्थिति में इस चैनल की कमजोरी साफ समझ में आ जाती है। खास तौर से रजत के लोकप्रिय शो आपकी अदालत का बुरा हश्र हो जाता है।
नई दिल्ली, 8 जुलाई: (नागपुर ब्यूरो) प्रसिद्ध टीवी पत्रकार और इंडिया टीवी चैनल के कर्ता-धर्ता रजत शर्मा इन दिनों दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष का चुनाव पूरे दमखम से लड़ रहे हैं। इसमें कुछ बड़े क्रिकेटरों के अलावा कई राजनेताओं का सपोर्ट उन्हें मिल रहा है। इस वजह से वह काफी दिनोंं से छुट्टी पर हैं। उनकी उपस्थिति में उनके एक सहायक सौरभ शर्मा ने चैनल का पूरा कार्य-भार संभाल रखा है।
रजत शर्मा की अनुपस्थिति में इस चैनल की कमजोरी साफ समझ में आ जाती है। खास तौर से रजत के लोकप्रिय शो आपकी अदालत का बुरा हश्र हो जाता है। पुराने बासी एपिसोड दिखा-दिखा कर दशकों को खूब बोर किया जाता है। अब जैसे कि हाल ही में रवि शास्त्री के बहुत पुराने एपिसोड को भला दर्शक क्यों देखना चाहेंगे। ऐसे लोगों को तो जीरो से कम टीआरपी मिलना भी मुश्किल होता है। शायद आपकी अदालत का यह एपिसोड रवि शास्त्री को बस खुश करने के लिए किया गया था, क्योंकि रवि ने इस डीडीसीए चुनाव में रजत का पूरा समर्थन किया है।