सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा को ट्विटर पर किया बर्थडे विश, फैंस की जगी आस, साथ काम कर सकते है दोनों स्टार्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 5, 2021 04:31 PM2021-04-05T16:31:37+5:302021-04-05T16:33:34+5:30

सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा जल्द ही आपको गुदगुदाते हुए नजर आ सकते हैं। सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा को उनके बर्थडे विश किया है, जिससे ये कयास लगाए जा रहे है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया है।

Sunil grover showed up love and wishes on twitter on kapil sharmas birthday | सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा को ट्विटर पर किया बर्थडे विश, फैंस की जगी आस, साथ काम कर सकते है दोनों स्टार्स

कपिल शर्मा के जन्मदिन पर सुनील ग्रोवर ने किया बर्थडे विश।(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlights सुनील ग्रोवर ने किया कपिल शर्मा को बर्थडे विश सुनील ग्रोवर ने कहा- शुभकामनाएं और ढेर सारा प्यार पाजीजल्द साथ काम कर सकते है कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच तल्खियां जगजाहिर है। दोनों के बीच एक सार्वजनिक विवाद के बाद नाराजगी बढ़ गई। इसके बाद दोनों साथ में किसी शो में नजर नहीं आए लेकिन सुनील ग्रोवर ने अब ऐसे संकेत दिए है, जिससे माना जा रहा है कि दोनों में सुलहा हो गई है और साथ ही फैंस की भी उनके दो बेहद लोकप्रिय कॉमेडियन को फिर से  साथ देखने की इच्छा जल्द पूरी हो सकती है।

सुनील ग्रोवर ने किया बर्थडे विश
  
हाल ही में सुनील ग्रोवर ने  ट्विटर पर कपिल शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सुनील ने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो @Kapilsharmak9! शुभकामनाएं और प्यार. खुश रहो और स्वस्थ रहो पाजी। इसके बाद कपिल शर्मा ने भी सुनील ग्रोवर को प्यार से रिप्लाई देते हुए कहा- शुक्रिया पाजी आपको बहुत सारा प्यार। दोनों के बीच इस तरह का मेल-मिलाप फैंस को उत्साहित कर रहा है कि शायद जल्द दोनों साथ काम कर सकते हैं।

क्या था विवाद 
 
दरअसल 2017 में कपिल शर्मा और उनकी टीम अपने शो के लिए ऑस्ट्रेलिया गए हुए थे, वहां से वापसी के दौरान दोनों में कहा सुनी हो गई और बताया जाता है कि कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। इसके बाद दोनों में ट्विटर वॉर छिड़ गई। एक तरफ  कपिल जहां माफी मांगते हुए नजर आ रहे थे, वहीं दूसरी तरफ सुनील ग्रोवर ने ट्विटर पर ये कहते हुए दिखाई दिए थे कि आपको महिला के सामने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था। जिससे ये बात तो साफ थी कि दोनों के बीच अनबन चल रही है।

Web Title: Sunil grover showed up love and wishes on twitter on kapil sharmas birthday

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे