'खतरों के खिलाड़ी' के सेट पर घायल हुए विकास गुप्ता, क्या शो छोड़ आएंगे वापस?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 27, 2018 03:39 PM2018-07-27T15:39:08+5:302018-07-27T15:39:08+5:30

बिग बॉस 10 से फैंस के दिलों में राज करने वाले विकास गुप्ता के चाहने वालों के लिए बुरी खबर है। दरअसल विकास एक स्टंट करते हुए घायल हो गए हैं।

shocking vikas gupta and zain imam injured while doing stunts on khatron ke khiladi 9 | 'खतरों के खिलाड़ी' के सेट पर घायल हुए विकास गुप्ता, क्या शो छोड़ आएंगे वापस?

'खतरों के खिलाड़ी' के सेट पर घायल हुए विकास गुप्ता, क्या शो छोड़ आएंगे वापस?

बिग बॉस 10 से फैंस के दिलों में राज करने वाले विकास गुप्ता के चाहने वालों के लिए बुरी खबर है। दरअसल विकास एक स्टंट करते हुए घायल हो गए हैं। इन दिनों खतरों के खिलाड़ी सीजन-9 की शूटिंग इन दिनों अर्जेंटीना में जारी है।

इस शो में कई सितारे इस बार शो में स्टंट करते हुए दिखेंगे। इस शो को  जनवरी के मिड वीक से शुरू होना है। इस बीच एक बुरी खबर सामने आई है।, शो में स्टंट करते वक्त बिग बॉस कंटेस्टेंट रहे विकास गुप्ता और ''नामकरण'' फेम जैन इमाम घायल हो गए हैं।

ऐसे में खबर सामने आने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर पूछने लगे हैं कि क्या विकास वापस आ जाएंग, लेकिन फिलहाल ऐसी कोई खबर नहीं आई है कि वह देश वापस आएगे।

वहीं, जैन इमाम को लिप्स पर चोट लगी है वहीं विकास गुप्ता को हाथों पर चोट आई है। दोनों जबसे अर्जेंटीना रवाना हुए हैं शो से जुड़ी हर डिटेल को दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी शो को रोहित शेट्टी ही होस्ट करेंगे।

 इस बार शो में भारती सिंह अपने पति के साथ, विकास गुप्ता, जैन इमाम, जैसमीन भसीन, रिद्धिमा पंडित, आदित्य नारायण नजर आएंगे। साथ ही इस बार खतरों के खिलाड़ी के देर से शुरू होने की वजह बिग बॉस है। खबरों के मुताबिक, 16 सितंबर को बिग बॉस- 12 का ग्रैंड प्रीमियर होगा। इस बार बिग बॉस को जल्दी शुरू करने की प्लानिंग है। जिस कारण से खतरों के खिलाड़ी-9 को देर से प्रसारित किया जाएगा।

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

Web Title: shocking vikas gupta and zain imam injured while doing stunts on khatron ke khiladi 9

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे