Khatron Ke Khiladi 10: शिविन नारंग के स्टंट को देख बोले रोहित शेट्टी- इतिहास रच दिया
By मनाली रस्तोगी | Published: July 11, 2020 06:46 PM2020-07-11T18:46:56+5:302020-07-11T18:58:43+5:30
खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) सीजन 10 के कंटेस्टेंट शिविन नारंग (Shivin Narang) एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए हैं। जानिए क्यों सुर्खियां बटोर रहे शिविन।
खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) सीजन 10 का फिनाले काफी कारीब आ गया है। ऐसे में इस रियलिटी शो का मजा और बढ़ गया है। फैंस रोहित शेट्टी के शो को काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच शो के कंटेस्टेंट शिविन नारंग (Shivin Narang) चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, शिविन नारंग ने कुछ ऐसा कर दिया है, जोकि खतरों के खिलाड़ी के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि शिविन को ऊंची हाइट पर एक स्टंट परफॉर्म करना है। मगर इसके उल्ट वो डर के मारे वहीं प्लेटफार्म में बैठ जाते हैं, जबकि करिश्मा तन्ना अपना स्टंट पूरा करती हैं। तब भी शिविन अपनी जगह से हिलते ही नहीं हैं।
वीडियो में शिविन पर सभी कंटेस्टेंट हंसते हुए नजर आ रहे हैं। यही नहीं, शो के होस्ट और मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) भी इस दौरान शिविन नारंग हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। शिविन को देखकर खुद रोहित का कहना है कि उन्होंने तो इतिहास रच दिया। वो कहते हैं कि खतरों के खिलाड़ी के इतिहास में ये पहली बार हो रहा है जब एक कंटेस्टेंट ने अपना स्टंट पूरा नहीं किया, जबकि दूसरे ने अपना स्टंट शुरू कर दिया।