Bigg Boss 12: बिग बॉस के घर में दीपक ने हिना खान का उड़ाया ऐसा मजाक, आग-बबूला हुए फैन
By जनार्दन पाण्डेय | Published: September 28, 2018 02:55 PM2018-09-28T14:55:20+5:302018-09-28T15:58:06+5:30
अभी तक बिग बॉस 12 की सारी टीआरपी अनूप जलोटा और उनकी 37 साल छोटी प्रेमिका जसलीन ले गई हैं। लेकिन अब उनकी कहानियां भी ठंडी पड़नी लगी हैं।
बिग बॉस 12 के घर के अंदर अब विवादों का सुरूर चढ़ने लगा है। अभी तक तो सभी प्रतिभागी एक दूसरे को समझने और उनके साथ अच्छे मेल-मिलाप और हंसी-मजाक के साथ रह रहे थे। लेकिन जैसे ही बिग बॉस टास्क देना शुरू करते हैं लोगों के स्वार्थ और उनके अंदर की असलियत बाहर आने लगती है।
इसी क्रम में बिग बॉस के सीजन 12 में पहला टास्क, लग्जरी बजट अब पूरा होगा है। लेकिन इसके पूरा होते-होते ही सेलिब्रेटी टीम के दीपक ने पूर्व प्रतिभागी हिना खान का जमकर मजाक उड़ा दिया है। उनका वीडियो वायरल हो गया है। अभी इस पर हिना खान की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन यह जाहिर है कि अब हिना खान के चाहने वालों के निशाने पर दीपक आ गए हैं।
यही नहीं दर्शकों ने पिछले सीजन के सबसे चर्चित चेहरे विकास गुप्ता को भी घर में देख लिया है। यह बात सबको पता है कि विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे में किस स्तर के मतभेद थे। दोनों एक दूसरे को देखना नहीं चाहते थे। अब ऐसा बताया जा रहा है कि विकास को एक खास मकसद बिग बॉस के घर में भेजा गया है।
Pooo ka balidhan
— Bigg Boss Fever (@BiggBossFever) September 26, 2018
Grestest sacrifice in the History of Bigg Boss
Deepak ne ek bar phr emotional kr dya 😢😢😢
Watch till End @eyehinakhan didu 😭 pic.twitter.com/1zS9PThkqE
यह खास मकसद क्या है इसका अभी साफ-साफ खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने दीपक कक्कड़ को आते ही दोगला बोलकर गर्मी बढ़ा दी है। उल्लेखनीय हे कि बिग बॉस का पूरा शो ही विवादों की नींव खड़ा रहा है। अगर घर के अंदर के सदस्य कुछ विवादित ना करें तो शो के टीआरपी को खासा नुकसान होता है।
Mastermind @lostboy54 aa rahe hain #BB12 ke ghar mein sabko sach ka aaina dikhane! Kya hoga iss 'Khulase ki raat' mein? Janne ke liye dekhiye #BiggBoss12 aaj raat 9 baje. pic.twitter.com/Xs4tk1wmpQ
— COLORS (@ColorsTV) September 27, 2018
अभी तक बिग बॉस 12 की सारी टीआरपी अनूप जलोटा और उनकी 37 साल छोटी प्रेमिका जसलीन ले गई हैं। लेकिन अब उनकी कहानियां भी ठंडी पड़नी लगी हैं। ऐसे में आगे के एपिसोड में जान भरने के लिए विकास को बिग बॉस के घर में आए हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि विकास के बाद शिल्पा को भी कुछ दिनों के लिए घर के अंदर बुलाया जा सकता है। ऐसे में घर वालों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।