वीकेंड वार पर शो में शाहरुख खान आए नजर, रोमिल चौधरी ने जीता टास्क, ये सदस्य हुआ घर से बेघर
By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: December 17, 2018 03:36 PM2018-12-17T15:36:45+5:302018-12-17T15:36:45+5:30
वीकेंड वार पर सलमान खान संग शाहरुख खान नजर आए, इस हफ्ते रोहित सुचांति घर से बेघर हो गए।
वीकेंड वार पर सलमान खान संग शाहरुख खान नजर आए। दरअसल शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म 'जीरो' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। जोकि 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। शाहरुख खान ने बहुआ बनकर, घर के सदस्यों से भी बात की। सलमान खान और शाहरुख खान दोनों ने बिग बॉस के सेट पर काफी मस्ती भी की। दोनों खानों ने हंसी-मजाक में एक-दूसरे से सवाल करते हुए, दर्शकों को खूब हसांया।
बिग बॉस सीजन 12 के विनर घोषित होने में सिर्फ दो हफ्ते बचे हैं। वीकेंड वार पर शो के होस्ट सलमान खान ने घर के दो सदस्य को सुल्तानी अखाड़े में बुलाया। वो दो सदस्य कोई और नहीं,बल्कि घर के मास्टरमाइंड रोमिल चौधरी और मसहूर पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत है। श्रीसंत ने पहले राउंड में रोमिल चौधरी को हराया। मगर दूसरे राउंड में श्रीसंत को हराकर रोमिल चौधरी सुल्तानी अखाड़े के विजेता बने। मगर सलमान ने इस वीकेंड पर रोमिल की जमकर क्लास भी ली। वैसे देखा जाए तो सलमान खान हर हफ्ते किसी ने किसी की क्लास लेते रहते है।
रोहित सुचांति हुए घर से बेघर
इस हफ्ते घर के तीन सदस्य मसहूर टीवी एक्टर करनवीर बोहरा,रोहित सुचांति और सोमी खान थे। मगर रोहित को कम वोट मिलने की वजह से घर से बेघर होना पड़ा। घर में कुछ ही सदस्य बचे है, जैसे टीवी एक्टर दीपिका कक्कड़, रोमिल चौधरी, पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत, दीपक ठाकुर, सोमी खान, करनवीर बोहरा और सुरभि राणा बचे हैं। पिछले हफ्ते जसलीन मथारु भी घर से बेघर हो चुकी हैं। इस हफ्ते के वीकेंड पर रोहित सुचांति घर से बेघर हो गए। घर में अब सिर्फ सात सदस्य बचे हैं।