Bigg Boss-17: ऐश्वर्या पर भड़के सलमान खान, बोले कितना पेशेंस आप ट्राई करोगी

By धीरज मिश्रा | Published: November 11, 2023 10:53 AM2023-11-11T10:53:41+5:302023-11-11T11:03:11+5:30

Bigg Boss-17 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस-17 के होस्ट सलमान खान एक बार फिर वीकेंड के वार पर घरवालों की जमकर क्लास लेंगे। सबसे पहले क्लास घर की सदस्य ऐश्वर्या शर्मा की लगाई जाएगी। शो का एक छोटा सा प्रोमो सामने आया है। जिसमें सलमान खान ऐश्वर्या पर भड़क गए हैं।

salman khan bigg boss-17 weekend ka vaar aishwarya sharma disrespecting husband neil bhatt | Bigg Boss-17: ऐश्वर्या पर भड़के सलमान खान, बोले कितना पेशेंस आप ट्राई करोगी

फाइल फोटो

HighlightsBigg Boss-17: शनिवार और रविवार सलमान लगाएंगे घरवालों की क्लास Bigg Boss-17 Weekend Ka Vaar: ऐश्वर्या पर जमकर बरसे सलमान खान, बोले कितना पेशेंस ट्राई करोगीTiger 3: सलमान खान के शो में आएंगी कैटरीना कैफ, मचेगा खूब धमाल

Bigg Boss-17 Weekend Ka Vaar: बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार और बिग बॉस-17 के होस्ट सलमान खान एक बार फिर वीकेंड के वार पर घरवालों की जमकर क्लास लेंगे। सबसे पहले क्लास घर की सदस्य ऐश्वर्या शर्मा की लगाई जाएगी। शो का एक छोटा सा प्रोमो सामने आया है। जिसमें सलमान खान ऐश्वर्या पर भड़क गए हैं।

उन्होंने कहा कि तुम अपने पति नील भट्ट का कितना पेशेंस ट्राई करोगी। दरअसल, इस पूरे सप्ताह में कई बार ऐश्वर्या और घर की दूसरी सदस्य अंकिता लोखंडे के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान, पति नील जब ऐश्वर्या को समझाते हुए दिखे तो ऐश्वर्या उनसे बद्तमीजी करती हुई दिखाई दी। यही वजह है कि सलमान खान को ऐश्वर्या की क्लास लेनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि नील के साथ जो आप कर रही हैं और आपका बर्ताव ठीक नहीं है। आपका रिश्ता टॉक्सिक होना वाला है और यह विनाश का कारण बन सकता है।

बिग बॉस तक द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए शो के प्रोमो पर सलमान खान की क्लास से फैंस भी संतुष्ठ हैं। फैंस का कहना है कि सलमान खान हमेशा प्वाइंट टू प्वाइंट बात करते हैं। एक यूजर ने इस प्रोमो पर मजेदार अंदाज में कमेंट किया। यूजर ने लिखा कि किस्मत वालों को ऐश्वर्या जैसी पत्नी मिलती है। दूसरे यूजर ने लिखा कि नील बहुत सख्त चमड़ी का है। बीवी की डांट सुन सुन कर ऐसा हो गया है। ऊपर से उसमें समझ भी नहीं है। सलमान सर की बात भी उसे समझ में नहीं आई होगी।

प्रोमो में ऐश्वर्या के बाद मन्नारा की क्लास लगाई गई

बिग बॉस तक द्वारा पोस्ट किए गए शो के प्रोमो में सलमान खान ने ऐश्वर्या के बाद शो की सदस्या मन्नारा चोपड़ा की क्लास लगाई।
उन्होंने कहा कि मन्नारा मौसम विभाग के अनुसार, सैलाब आने वाला है और हमारे कुछ बोलने से पहले सैलाब बहा दो। मुद्दा हमारा नहीं है मुद्दा हमारा है। एक कुर्सी ला दो यार, शुरू कीजिए।

कैटरीना के साथ दीवाली

सलमान खान के शो में कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी। दोनों इस दौरान दीवाली पर रिलीज हो रही टाइगर-3 का प्रमोशन भी करेंगे। शनिवार को टीवी बिग बॉस का यह एपिसोड दर्शकों को खूब मनोरंजन करने वाला है।

Web Title: salman khan bigg boss-17 weekend ka vaar aishwarya sharma disrespecting husband neil bhatt

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे