नहीं रहे रामायण के 'आर्य सुमंत', 98 साल की उम्र में अभिनेता चंद्रशेखर ने ली अंतिम सांस

By अनिल शर्मा | Published: June 16, 2021 11:55 AM2021-06-16T11:55:55+5:302021-06-16T12:02:32+5:30

चंद्रशेखर अपने करियर में कई टीवी शोज के अलावा 110 से ज्यादा फिल्में की हैं। जिनमें से साल 1964 में आई फिल्म ‘चा चा चा’ और 1966 में आई फिल्म ‘स्ट्रीट सिंगर’ का उन्होंने निर्देशन भी किया है। वहीं 1998 में दूरदर्शन पर रिलीज हुई रामानंद सागर की रामायण में चंद्रशेखर ने आर्य सुमंत का लोकप्रिय किरदार भी निभाया था।

Ramayan Arya Sumant Chandrashekhar died at 98 | नहीं रहे रामायण के 'आर्य सुमंत', 98 साल की उम्र में अभिनेता चंद्रशेखर ने ली अंतिम सांस

नहीं रहे रामायण के 'आर्य सुमंत', 98 साल की उम्र में अभिनेता चंद्रशेखर ने ली अंतिम सांस

Highlightsचंद्रशेखर ने 50 के दशक में अपने करियर की शुरुआत एक जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर की थीचंद्रशेखर का पूरा नाम चंद्रशेखर वैद्य था1998 में दूरदर्शन पर रिलीज हुई रामानंद सागर की रामायण में चंद्रशेखर ने आर्य सुमंत का लोकप्रिय किरदार भी निभाया था

मशहूर पौराणिक टीवी शो रामायण में आर्य सुमंत की भूमिका निभाने वाले एक्टर चंद्रशेखर नहीं रहे। चंद्रशेखर का 98 साल‌ की उम्र में मुम्बई में अपने अंधेरी स्थित घर में आज सुबह 7.10 बजे निधन हो गया। चंद्रशेखर समय से बीमार थे। उन्होंने 50 के दशक में कई फिल्मों में बतौर हीरो काम किया था और बाद में एक चरित्र अभिनेता के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। चंद्रशेखर का पूरा नाम चंद्रशेखर वैद्य था। चंद्रशेखर ने पॉपुलर टीवी शो रामायण में सुमंत का किरदार निभाया थ। वे टीवी एक्टर शक्त‍ि अरोड़ा के नाना थे। 

चंद्रशेखर के बेटे प्रोफेसर अशोक चंद्रशेखर ने अपने पिता के निधन की पुष्ट‍ि की है। अशोक ने बताया कि उनके प‍िता चंद्रशेखर का अंतिम संस्कार बुधवार शाम 3 बजे विले पार्ले श्मशान घाट में किया जाएगा। चंद्रशेखर की मौत बढ़ती उम्र के चलते होने वाली दिक्कतों की वजह से हुई है। उन्होंने रामायण सीर‍ियल के जर‍िए दर्शकों के बीच लोकप्र‍ियता हास‍िल की थी।

जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर की थी करियर की शुरुआत

चंद्रशेखर ने 50 के दशक में अपने करियर की शुरुआत एक जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर की थी। कई फिल्मों में जूनियर आर्टिस्ट का रोल निभाने के बाद वो बाद में चंद्रशेखर कई फिल्मों मे हीरो के तौर पर नजर आए और बाद में एक चरित्र अभिनेता के तौर पर उन्होंने अपने पहचान बनाई थी। साल 1923 में हैदराबाद में जन्मे चंद्रशेखर ने 1953 में रिलीज हुई फिल्मकार वी. शांताराम की फिल्म सुरंग में पहली बार हीरो की भूमिका निभाई थी। इसके बाद वो कवि, मस्ताना, बरादरी, काली टोपी लाल रूमाल, स्ट्रीट सिंगर जैसी कई फिल्मों में बतौर लीड हीरो के तौर पर नजर आए. बाद में हीरो के तौर पर काम नहीं मिलने के चलते चंद्रशेखर ने 60 और 70 के‌ दशक में कटी पतंग, हम तुम और वो, अजनबी, महबूबा, अलग-अलग, शक्ति, शराबी, डिस्को डांसर, नमक हलाल, द बर्निंग ट्रेन संसार, हुकूमत जैसी तमाम फिल्मों म चरित्र भूमिकाएं निभाईं थीं।

टीवी शोज के अलावा कई फिल्मों का हिस्सा रहे

चंद्रशेखर अपने करियर में कई टीवी शोज के अलावा 110 से ज्यादा फिल्में की हैं। जिनमें से साल 1964 में आई फिल्म ‘चा चा चा’ और 1966 में आई फिल्म ‘स्ट्रीट सिंगर’ का उन्होंने निर्देशन भी किया है। वहीं 1998 में दूरदर्शन पर रिलीज हुई रामानंद सागर की रामायण में चंद्रशेखर ने आर्य सुमंत का लोकप्रिय किरदार भी निभाया था। इसके अलावा उन्होंने कुछ सीरियलों में भी काम किया था।

Web Title: Ramayan Arya Sumant Chandrashekhar died at 98

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे