दोबारा तलाक की बात पर फूट पड़ीं 'डायन' की ये एक्ट्रेस, पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

By मेघना वर्मा | Published: April 29, 2019 02:14 PM2019-04-29T14:14:18+5:302019-04-29T14:22:05+5:30

एक्ट्रेस प्रिया ने आरोप भी लगाया कि उनके पति कवरजीत ने मुंबई आने के लिए उनका इस्तेमाल किया। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कवरजीत कभी रिलेशनशिप को लेकर सीरियस नहीं थे।

priya bathija daayan tv actress open up about her marriage relationship with dj kawaljeet | दोबारा तलाक की बात पर फूट पड़ीं 'डायन' की ये एक्ट्रेस, पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

दोबारा तलाक की बात पर फूट पड़ीं 'डायन' की ये एक्ट्रेस, पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर आ रही है कि डायन सीरियल में नजर आ रही एक्ट्रेस प्रिया जल्द ही पति कवलजीत संग तलाक लेने जा रही हैं। शादी को लेकर एक्ट्रेस ने एक बड़ा बयान भी दे डाला है। प्रिया ने पति कवलजीत पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। साल 2017 में गुरुद्वारे में सिख रीति रिवाजों से एक-दूजे के हुए ये कपल जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। इनकी शादी के बीच ही पहले खबर थी कि दोनों एक्टर तलाक ले चुके हैं।

दोनों कोर्ट में डिवॉर्स फाइल भी कर चुके हैं। लेकिन ये खबर हाल में ही झूठी निकली है। एक इंटरटेनमेंट पोर्टल के मुताबिक एक्ट्रेस प्रिया का कहना है कि उन्होंने ओशिवारा थाने में पति के खिलाफ कम्पलेन दर्ज करवायी है साथ ही उनपर घरेलू हिंसा का केस भी किया है। 

खबरों की मानें तो प्रिया के पति हाल ही में मुंबई आए हैं और जोर-जबरदस्ती से मजबूर करके तलाक पेपर पर साइन करवाया है। एक्ट्रेस के दिए गए बयान में उन्होंने कहा कि हमें इस बारे मे बात करनी होगी क्योंकि लोग यही समझ रहे होंगे कि वो दूसरी बार तलाक ले रही हैं। मगर सच्चाई ये नहीं है। प्रिया ने कहा कि उनका भी सपना था कि उनकी शादी हो। मगर अब उनका लव मैरिज से विश्वास उठ गया है। अब वो अरेंज मैरिज पर विश्वास रखती हैं। 

एक्ट्रेस प्रिया ने आरोप भी लगाया कि उनके पति कवरजीत ने मुंबई आने के लिए उनका इस्तेमाल किया। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कवरजीत कभी रिलेशनशिप को लेकर सीरियस नहीं थे। पर रायपुर से मुंबई हमेशा आना चाहते थे। अपने पति के लिए उन्होंने मुंबई में सेटल होने के लिए पूरी मेहनत की। मगर फिर भी पति ने कभी उन दोनों के रिश्तों को सीरियस नहीं लिया।

Web Title: priya bathija daayan tv actress open up about her marriage relationship with dj kawaljeet

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे