रेप केस में 15 जून तक न्यायिक हिरासत में पर्ल वी पुरी, पीड़िता की मां ने एक्टर का दिया साथ तो पति को लेकर कही ये बात

By अनिल शर्मा | Published: June 12, 2021 11:07 AM2021-06-12T11:07:35+5:302021-06-12T12:29:25+5:30

पीड़िता की मां अपनी बेटी की कस्टडी के लिए लंबे वक्त से लड़ाई लड़ रही है और ऐसे में अब पीड़िता के पिता ने ये सब साजिश के तौर पर किया है, ताकि वो पीड़िता की मां की छवि खराब की जा सके।

naagin 3 fame actor pearl v puri denied bail in minor rape case hearing on 15 june | रेप केस में 15 जून तक न्यायिक हिरासत में पर्ल वी पुरी, पीड़िता की मां ने एक्टर का दिया साथ तो पति को लेकर कही ये बात

रेप केस में 15 जून तक न्यायिक हिरासत में पर्ल वी पुरी, पीड़िता की मां ने एक्टर का दिया साथ तो पति को लेकर कही ये बात

Highlightsनाबालिग से रेप के आरोप में पर्ल वी पुरी को 4 जून को गिरफ्तार किया गया था पीड़िता की मां पर्ल वी पुरी के समर्थन में खड़ी हैं जबकि पिता सजा दिलाना चाहते हैंवो ठाणे जेल में 15 जून तक न्यायिक हिरासत में हैं

रेप केस में कथित तौर पर आरोपित नागिन फेम एक्टर पर्ल वी पुरी को राहत नहीं मिली है। एक्टर की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। अब अगली सुनावई 15 जून को होगी। वो ठाणे जेल में 15 जून तक न्यायिक हिरासत में हैं।

बता दें कि नाबालिग से रेप के आरोप में उन्हें 4 जून को गिरफ्तार किया गया था और उसके बाद 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत (judicial custody) में भेज दिया गया था। एक्टर के खिलाफ वसई विरार पुलिस स्टेशन में पोस्को के तहत केस दर्ज किया गया था।


एक्टर के समर्थन में पीड़िता की मां
पीड़िता की मां पर्ल वी पुरी के समर्थन में खड़ी हैं जबकि पिता सजा दिलाना चाहते हैं। पीड़िता की मां तरफ से एक स्टेटमेंट जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि पर्ल वी पुरी निर्दोष हैं और उन्हें पीड़िता के पिता द्वारा फंसाया जा रहा है। वहीं पिता ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि उनकी बेटी के साथ जो हुआ उसका उसने मैरिज लाइफ से कोई लेना-देना नहीं है।

 बीते साल अक्टूबर के महीने में पर्ल वी पुरी के पिता का निधन हो गया था। साल 2013 में उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसी साल टीवी सीरियल 'दिल की नजर से खूबसूरत' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, लीड एक्टर के तौर पर उन्हें पहला ब्रेक 'फिर भा ना माने बदतमीज दिल' से मिला।

नागिन 3 से मिली पहचान

वैसे पर्ल वी पुरी कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। लेकिन उनको पहचान एकता कपूर के नागिन 3 से मिली। इससे पहले वे 'नागार्जुन एक योद्धा', 'बेपनाह प्यार' में नजर आ चुके हैं। एकता की ही  'ब्रह्मराक्षस 2' सीरियल्स में भी काम किया। इसके अलावा पर्ल कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुके हैं।

Web Title: naagin 3 fame actor pearl v puri denied bail in minor rape case hearing on 15 june

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे