Mika Di Vohti: भरी महफिल में मीका सिंह के साथ लड़की ने किया ये काम, देखिए वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Published: June 15, 2022 04:14 PM2022-06-15T16:14:02+5:302022-06-15T16:16:49+5:30

मीका सिंह का रिएलिटी शो 'मीका दी वोटी' टीवी पर जल्द ही आने वाला है। इस शो के जरिए मीका सिंह अपने लिए दुल्हन ढूंढेंगे।

Mika Di Vohti Video a girl kisses mika singh on the show | Mika Di Vohti: भरी महफिल में मीका सिंह के साथ लड़की ने किया ये काम, देखिए वीडियो

Mika Di Vohti: भरी महफिल में मीका सिंह के साथ लड़की ने किया ये काम, देखिए वीडियो

Highlightsमीका का शो 'मीका दी वोटी' 19 जून से स्टार भारत पर शुरू हो रहा है।इस शो के जरिए मीका सिंह अपने लिए दुल्हन ढूंढेंगे।

Mika Di Vohti: मशहूर सिंगर मीका सिंह अपने लिए दुल्हन ढूंढ रहे हैं। इसी क्रम में टीवी पर जल्द ही रिएलिटी शो 'मीका दी वोटी' प्रसारित होने वाला है। मीका का इस शो के जरिए स्वयंवर होगा, जिसमें दूर-दूर से लड़कियां सिंगर की दुल्हन बनने के लिए आएंगी। इस बीच शो से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मीका सिंह को एक लड़की देखकर इतनी ज्यादा उत्साहित हो जाती है कि वो कि मीका उसे कंट्रोल करने को कहते हैं। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लड़की उन्हें देखते ही गले मिलने के बाद उनको किस कर लेती है। इसपर मीका लड़की को थोड़ा कंट्रोल करने को बोलते हैं। बाद में वो लड़की उन्हें घुटनों के बल बैठकर प्रपोज भी करती है। ऐसे में एक बार फिर मीका उसे कंट्रोल करने को कहते हैं। इसपर लड़की जवाब देती है कि ऐसा नहीं हो पाता। 

बताते चलें कि मीका का शो 'मीका दी वोटी' 19 जून से स्टार भारत पर शुरू हो रहा है। मालूम हो, इससे पहले एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दलेर महंदी, शान और कपिल शर्मा नजर आए थे। इस दौरान कपिल ने कहा था कि उन्हें यकीन है के मीका सिंह अपनी वोहटी से बेइंतेहा प्यार करेंगे। कपिल ने कहा कि जो व्यक्ति जानवरों से प्यार करता हो, तो वो अपनी बीवी से कितना प्यार करेगा।  

Web Title: Mika Di Vohti Video a girl kisses mika singh on the show

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे