Khatron Ke Khiladi 9 Winner: पुनीत जे पाठक बने 'खतरों के खिलाड़ी' के विनर, आदित्य नारायण रहे रनरअप
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 11, 2019 10:24 AM2019-03-11T10:24:28+5:302019-03-11T10:24:28+5:30
आदित्य नारायण को हराकर पुनीत जे पाठक खतरों के खिलाड़ी 9 के विजेता बन गए हैं।
छोटे पर्दे के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का फिनाले रविवार को हो गया है। इसके साथ ही खतरों के खिलाड़ी के 9वें सीजन का विजेता पुनीत जे पाठक के रूप में मिल गया है, टॉप 3 फाइनलिस्ट में पुनीत जे पाठक, रिधिमा पंडित और आदित्य नारायण के बीच मुकाबला था। जिसमें सभी को हराकर पुनीत ने जीत की ट्रॉफी अपने नाम की है।
खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 के विजेता के रुप में पुनीत को शो की ट्रॉफी और मारुती सुजुकी स्विफ्ट मिली है। इस कार की कीमत 4.99 से 8.85 लाख तक है। पुनीत को फिनाले के आखिर में आदित्य नारायण ने पुनीत को कड़ी टक्कर दी थी। लेकिन टास्क टाइमिंग के गेप की वजह से पुनीत ने 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 के विनर का खिताब अपने नाम कर लिया।
यूं हुई शुरूआत
ग्रैंड फिनाले का पहला मुकाबला अली, आदित्य नारायण और रिद्धिमा के बीच हुआ था। लेकिन क्रैम्प आने की वजह से अली शो से बाहर गए थे। इसके बाद रिद्धिमा और आदित्य टॉप 3 में आ गए थे। दूसरा मुकाबला शमिता शेट्टी और पुनीत में हुआ था। लेकिन शमिता शेट्टी इसके बाद मुकाबले से बाहर हो हार गई थीं।
फाइनल मुकाबला रिद्धिमा, पुनीत और आदित्य में हुआ था। लेकिन टॉप 3 से बाहर होने वाली पहली खिलाड़ी रिद्धिमा थीं। फाइनल मुकाबला पुनीत और आदित्य में हुआ। लेकिन बाजी पुनीत मार ले गए और इस तरह वे खतरों के खिलाड़ी 9 के विजेता रहे।
अक्षय ने लगाया तड़का
खतरों के खिलाड़ी ग्रैंड फिनाले में अक्षय कुमार की एंट्री की थी। अक्षय ने शो में कुछ शानदार स्टंट किए और प्रतियोगियों से भी करवाए थे। अक्षय इस शो को पहले होस्ट भी कर चुके हैं। वह यहां अपनी आगामी फिल्म केसरी के प्रमोशन के लिए आए थे।