'बिग बॉस' की वो हॉट एक्ट्रेस जिन्होंने अपनी अदाओं से फैंस के ऊपर गिराई बिजली
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 7, 2018 04:23 PM2018-09-07T16:23:13+5:302018-09-07T16:25:20+5:30
बिग बॉस-12 जल्द ही शुरू होने जा रहा है। ऐसे में फैंस के बीच उत्साह देखने को भी मिल रहा है। हर किसी की निगाह इस बात पर टिकी है कि आखिर इस बार कौन से प्रतियोगी इस बार अपना जल्वा बिखेरने आने वाले हैं।
सलमान खान की मेजबानी में टीवी रियलिटी शो बिग बॉस-12 जल्द ही शुरू होने जा रहा है। ऐसे में फैंस के बीच उत्साह देखने को भी मिल रहा है। हर किसी की निगाह इस बात पर टिकी है कि आखिर इस बार कौन से प्रतियोगी इस बार अपना जल्वा बिखेरने आने वाले हैं। वैसे ऐसा होना लाजिमी है क्योंकि हर बार इस शो में कोई न कोई खूबसूरत और ग्लैमरस हसीना अपने हुस्न से लोगों के दिलों पर अपनी बिजलियां जरूर गिराती है और जब ये हसीनाएं ऐसा करती हैं तो फैंस की सांसे थम सी जाती हैं। चाहें ये आइटम गर्ल हो या कोई एडल्ट स्टार या फिर कोई भोजपुरी एक्ट्रेस फैंस के दिलों में तो ये घर ही करती हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं शो की अब तक की सबसे हॉट कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल हैं।
सनी लियोन
बिग बॉस के 5वें सीजन में जब सनी लियोन ने एंट्री ली थी तो हर किसी ने सांस थाम ली थीं। पॉर्न स्टार हॉट अदाओं वाली सनी पहली बार इसी शो में नजर आईं थीं। इस शो में उनका पोल डांस फैंस को खूब भाया था।
हिना खान
हिना खान की अदाओं का हर कोई दीवाना हो गया था। बिग बॉस 11 में हिना ने हर तरह के रूप को फैंस दीवाना किया था। हिना ने डांस से लेकर हर तरह से अपनी अदाओं से फैंस को घायल कर दिया था।
मोनालिसा
बिग बॉस 10 में आई भोजपुरी स्टार मोनालिया को भला कौन भूल सकता है। मोनालिसा की हॉट अदाओं ने शो में खूब तड़का लगाया था। बिकनी पहनने से लेकर मनवीर के साथ नजदीकियों तक फैंस इनकी अदाओं को कभी नहीं भूल सकते हैं।
करिश्मा तन्ना
शो में हर बार कोई ना कोई हॉटनेश का तड़का लगाने वाली अभिनेत्री होती है। बिग बॉस 8 में करिश्मा ने इसको पूरा किया था। अपनी हॉट अदाओं के साथ वह शो की विजेता भी थीं।
सना खान
सना खान बिग बॉस के 6वें सीजन में आईं थीं। ये एक ऐसी अदाकारा थीं जिन्होंने शो में होस्ट सलमान खान के साथ भी खूब फलर्ट की थी। सना ने भी खूब हॉटनेस परोसी थी।