'दयाबेन' की कमी खल रही तारक मेहता के फैंस को बड़ा झटका, रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर ने छोड़ा शो

By अमित कुमार | Published: July 30, 2020 11:24 AM2020-07-30T11:24:33+5:302020-07-30T12:02:58+5:30

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पॉपुलैरेटी फैंस के बीच काफी ज्यादा है। हाल ही में शो ने 12 साल भी पूरे किए हैं। लेकिन इस बीच रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा रहे गुरुचरण सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

Gurucharan Singh aka Mr Sodhi quits Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah | 'दयाबेन' की कमी खल रही तारक मेहता के फैंस को बड़ा झटका, रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर ने छोड़ा शो

लॉकडाउन के बाद गुरुचरण सिंह ने नहीं की शूटिंग। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlights 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा रहे गुरुचरण सिंह शो छोड़ दिया है। इस किरदार को निभाने के लिए शाहरुख खान के को-स्टार रहे एक्टर बलविंदर सिंह सूरी से संपर्क किया गया है।फैंस पहले ही शो की लीड एक्ट्रेस दयाबेन उर्फ दिशा वकानी के शो में नहीं होने से निराश हैं।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Tarak Mehta Ka Ulta Chashma) फ्रेश एपिसोड के साथ एक बार फिर फैंस के बीच हाजिर है। लेकिन 4 महीने के लंबे ब्रेक के बाद शो के नए एपिसोड्स से फैंस खुश दिखाई नहीं दे रहे हैं। फैंस के मुताबिक शो के काफी किरदारों को बदल दिया गया है। जिस कारण सीरियल की कहानी काफी कमजोर हो गई है।

इस बीच अब खबर आ रही है कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा रहे गुरुचरण सिंह शो छोड़ दिया है। गुरुचरण सिंह को लेकर पहले भी इस तरह की खबरें आ रही थी, लेकिन उस दौरान मेकर्स ने इन खबरों को महज एक अफवाह बताया था। हालांकि, लॉकडाउन के बाद शुरू किए गए शूटिंग में गुरुचरण सिंह अभी तक शो का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। हालांकि, अभी तक ऑफिशियली तौर पर किसी बात की घोषणा नहीं हुई है। 

लॉकडाउन के बाद गुरुचरण सिंह ने नहीं की शूटिंग

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो गुरुचरण सिंह ने शो छोड़ दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुचरण ने शो छोड़ दिया है। उन्होंने लॉकडाउन के बाद दोबारा शूटिंग शुरू भी नहीं की। वहीं अब इस किरदार को निभाने के लिए शाहरुख खान के को-स्टार रहे एक्टर बलविंदर सिंह सूरी से संपर्क किया गया है। बलविंदर सिंह फिल्म दिल तो पागल है शाहरुख खान संग नजर आए थे।

दयाबेन उर्फ दिशा वकानी को मिस कर रहे फैंस

फैंस पहले ही शो की लीड एक्ट्रेस दयाबेन उर्फ दिशा वकानी के शो में नहीं होने से निराश हैं। दिशा ने 2017 में इस शो से मैटरनिटी ब्रेक लिया था। इसके बाद से ही फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन फैंस का इंतजार दिन-प्रतिदिन और लंबा होता जा रहा है। दिशा की शो में वापसी की खबरें अक्सर आती रहती हैं। 2019 में ही उनकी शो मे वापसी की बात सामने आई थी।


 

English summary :
Sony Television Tarak Mehta's upside is very high among the popularity fans of Chashma. Recently the show has also completed 12 years. But in the meantime, big news is coming out about Gurcharan Singh playing the role of Roshan Singh Sodhi.


Web Title: Gurucharan Singh aka Mr Sodhi quits Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे