मीका के 'स्वयंवरः मीका दी वोहटी' में पहुंची लड़की ने कहा 'कंट्रोल नहीं हो रहा', KISS करने के बाद घुटने के बल किया प्यार का इजहार
By अनिल शर्मा | Published: June 16, 2022 11:02 AM2022-06-16T11:02:58+5:302022-06-16T11:13:15+5:30
इस बीच ‘स्वयंवरः मीका दी वोहटी’ का एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया है जिसमें शो में हिस्सा लेने आई प्रतिभागी ने मीका सिंह को देखते ही अपना आपा खो देती है और उन्हें बिना उनकी अनुमति के किस कर देती है।
मुंबईः सिंगर मीका सिंह स्वयंवर के जरिए अपनी वोटी/वोहटी (पत्नी) चुनेंगे। मीका सिंह ने हाल ही में घोषणा की कि वह सार्वजनिक स्वयंवर की मेजबानी करने की सदियों पुरानी परंपरा के माध्यम से अपनी दुल्हन की तलाश करेंगे। गायिका की दुल्हन बनने के लिए देश भर की महिलाओं ने इस रियलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए आवेदन किया है। शो के कई प्रोमो वीडियो जारी किए जा चुके हैं।
इस बीच ‘स्वयंवरः मीका दी वोहटी’ का एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया है जिसमें शो में हिस्सा लेने आई प्रतिभागी ने मीका सिंह को देखते ही अपना आपा खो देती है और उन्हें बिना उनकी अनुमति के किस कर देती है। मीका प्रतिभागी से कंट्रोल करने के लिए कहते हैं जिसपर वह कहती है- कंट्रोल नहीं होता।
प्रोमो वीडियो की शुरुआत प्रतिभागी के शगुन की थाल के साथ प्रवेश से होती है। वह जैसे ही मंच पर आती है मीका को फ्लाइंग किस करते है। फिर उनके गले लगती है। इस दौरान वह अचानक से मीका के गाल पर किस कर देती है। फिर उनके हाथों को चुमती है। यही नहीं वह घुटनों के बल बैठकर अपने प्यार का इजहार करती है। मीका से कहती- मीका आई लव यू...। मीका सिंह उससे कंट्रोल करने के लिए कहते हैं। जिसपर लड़की कहती है- नहीं होता...।
स्टार भारत पर 19 जून से रात 8 बजे से प्रसारित होने जा रहे इस शो में देश के कोने-कोने से 12 लड़कियां हिस्सा लेंगी। इस दौरान वह मीका सिंह का दिल जीतने की कोशिश करेंगी। शो के होस्ट करने की जिम्मेदारी मशहूर गायक शान को दी गई है। शान ने इस शो को लेकर कहा था कि मीका मेरा दोस्त है। वह वाकई में शादी करना चाहता है। इसका प्रीमियर 19 जून को होगा जिसमें मीका के बड़े भाई दलेर मेहंदी और कपिल शर्मा हिस्सा लेंगे।