दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया पर देर रात हुआ हमला, डायरेक्टर की कार हुई डैमेज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 14, 2018 08:53 PM2018-01-14T20:53:44+5:302018-01-14T20:55:22+5:30

विवेक देर रात करीब 2 बजे एक हॉरर शो की शूटिंग कर रहे थे और तभी कुछ लोगों ने उन पर अटैक कर दिया।

divyanak husband attacked vivek dahiya on the sets of a horror show | दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया पर देर रात हुआ हमला, डायरेक्टर की कार हुई डैमेज

दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया पर देर रात हुआ हमला, डायरेक्टर की कार हुई डैमेज

छोटे पर्दे की फेवरेट बहू दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया पर शूटिंग के दौरान हमला हो गया। विवेक देर रात करीब 2 बजे एक हॉरर शो की शूटिंग कर रहे थे और तभी कुछ लोगों ने उन पर अटैक कर दिया। खबर की मानें तो विवेक के साथ ही यूनिट के दूसरे लोगों पर भी हमला करने की कोशिश की गई। खबरों के मुताबिक हमवावरों ने शराब पी रखी थी।


खबर के मुताबिक शूटिंग को लेकर हर तरह की जरूरी फॉर्मैलिटीज पूरी कर ली गई थी। हॉरर शो के मेकर्स ने जरूरी परमिशन लेने के बाद ही लेट नाइट शूटिंग शेड्यूल की थी,  तभी बीच शूटिंग में ये लोग आए और इन्होंने पूरी यूनिट पर हमला करना शुरू कर दिया। इसके बाद सेट पर अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में शो के डायरेक्टर की कार को भी नुकसान पहुंचा है। इस हमले में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। जबकि इस मामले में पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

 इस पूरे मामले पर विवक दहिया का कहना था कि घटना के दौरान हमारे पास चार सिक्योरिकटी गार्ड मौजूद थे, लेकिन सबसे पहले वो ही भाग खड़े हुए। बता दें कि कुछ ऐसा ही हाल में सलमान खान की फिल्म रेस-3 की सेट पर हुआ। यहां भी कुछ बदमाश हथियार लेकर घुस आए थे। जिसके बाद सलमान को पुलिस सुरक्षा के साथ घर भेज दिया गया और शूटिंग बंद कर दी गई थी।

Web Title: divyanak husband attacked vivek dahiya on the sets of a horror show

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे