'गोपी बहू' ने ऑनस्क्रीन देवर संग की सगाई, सामने आई विशाल सिंह की देवोलीना भट्टाचार्जी को रिंग पहनाते हुए फोटो

By मनाली रस्तोगी | Published: February 2, 2022 06:38 PM2022-02-02T18:38:05+5:302022-02-02T18:40:00+5:30

टेलीविजन एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी और एक्टर विशाल सिंह ने आज सगाई कर ली। कपल ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को खुशखबरी दी है। वहीं, फैंस के साथ कई सेलेब्स भी कपल को बधाई दे रहे हैं।

Devoleena Bhattacharjee and Vishal Singh got engaged | 'गोपी बहू' ने ऑनस्क्रीन देवर संग की सगाई, सामने आई विशाल सिंह की देवोलीना भट्टाचार्जी को रिंग पहनाते हुए फोटो

'गोपी बहू' ने ऑनस्क्रीन देवर संग की सगाई, सामने आई विशाल सिंह की देवोलीना भट्टाचार्जी को रिंग पहनाते हुए फोटो

Highlightsटेलीविजन एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी और एक्टर विशाल सिंह ने आज सगाई कर ली।कपल ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को खुशखबरी दी है। फैंस के साथ कई सेलेब्स भी कपल को बधाई दे रहे हैं।

मुंबई: टेलीविजन एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने अपने ऑनस्क्रीन देवर विशाल सिंह (Vishal Singh) के साथ सगाई कर ली है। जी हां, एक्टर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर देवोलीना के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में विशाल देवोलीना को रिंग पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, इस पोस्ट के सामने आते ही विशाल और देवोलीना के फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। विशाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "इट्स ऑफिशयल" विशाल ने इसके साथ ही रिंग वाली इमोजी पोस्ट की है।

वैसे देवोलीना ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, "फाइनली, आई लव यू विशू" बता दें कि देवोलीना को विषय ने एक बड़ी डायमंड सिंग दी है। ऐसे में फोटोज के सामने आने के बाद फैंस से लेकर कई सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। हालांकि, सबसे खास बात तो ये है कि देवोलीना और विशाल, को-स्टार्स भी रहे हैं। उन्हें एकसाथ 'साथ निभाना साथिया' में देखा जा चुका है। इस टीवी सीरियल में दोनों ने भाभी-देवर का किरदार निभायब था। बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों को एकसाथ को पोस्ट्स शेयर करते हुए देखा जा चुका है।

वहीं, दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो देवोलीना को आखिरी बार बिग बॉस 15 में देखा गया था। इसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई। मगर इससे पहले उन्हें पिछले साल लंच स्टोरीज में नजर आई थीं जो डिज्नी प्लस हॉटस्टार में आया था। वहीं विशाल सिंह को आखिरी बार साल साल 2018 में शो कुमकुम भाग्य में देखा गया था, जिसमें उन्होंने राहुल का किरदार निभाया था। इसके बाद वह साल 2021 में बिग बॉस में भी आए थे।

Web Title: Devoleena Bhattacharjee and Vishal Singh got engaged

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे