बिग बॉस ओटीटीः शो से बाहर निकलीं रिद्धिमा पंडित, बताया कौन होगा शो का विनर
By अनिल शर्मा | Published: August 27, 2021 10:47 AM2021-08-27T10:47:49+5:302021-08-27T10:51:37+5:30
रिद्धिमा पंडित ने करण जौहर पर भेदभाव करने की बात पर कहा कि मुझे नहीं लगता है कि करण जौहर घर में किसी को फेवर या टारगेट करते हैं। करण के लिए सभी कंटेस्टेंट बराबर हैं।
बिग बॉस ओटीटी से टीवी अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित का सफर खत्म हो गया है। वह शो से बाहर हो चुकी हैं। रिद्धिमा पंडित के घर से बाहर निकाले जाने से फैंस काफी हैरान हैं। फैंस का मानना है कि मेकर्स ने रिद्धिमा पंडित को निकालकर गलत फैसला किया है। वहीं घर से बाहर निकलने के बाद रिद्धिमा ने ना सिर्फ करण जौहर के बारे में बातें की बल्कि ये भी बताया कि शो का विनर कौन बनेगा।
रिद्धिमा पंडित ने करण जौहर पर भेदभाव करने की बात पर कहा कि मुझे नहीं लगता है कि करण जौहर घर में किसी को फेवर या टारगेट करते हैं। करण के लिए सभी कंटेस्टेंट बराबर हैं। वहीं शो के विनर को लेकर रिद्धिमा ने कहा कि शमिता शेट्टी और दिव्या अग्रवाल में से कोई एक शो का विनर बन सकता है। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा, वैसे सच ये है कि अब तक भी मैंने ठीक से बिग बॉस नहीं देखा है।
रिद्धिमा के मुताबिक बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद वह लगातार मीडिया से बात कर रही हैं। घर से महीनों दूर रहने के बाद वह फिर से अपने परिवार के साथ समय गुजार रही हैं। रिद्धिमा ने इस बात का दुख जताया कि वह शो से इतनी जल्दी बाहर हो गईं। रिद्धिमा को घर के भीतर अपनी मां को याद कर रोते हुए देखा गया था।