बिग बॉस 13: 9 बजे नहीं इस टाइम पर टेलीकास्ट होगा शो, ये सीरियल कहेंगे अलविदा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 18, 2019 04:37 PM2019-07-18T16:37:15+5:302019-07-18T16:37:15+5:30

बिग बॉस 12 फैंस के सामने रात 9 से 10 बजे पेश किया जाता था। लेकिन इस बार शो की टाइमिंग में बदलाव हुआ है।

bigg boss 13 to be telecasted at a different time | बिग बॉस 13: 9 बजे नहीं इस टाइम पर टेलीकास्ट होगा शो, ये सीरियल कहेंगे अलविदा

बिग बॉस 13: 9 बजे नहीं इस टाइम पर टेलीकास्ट होगा शो, ये सीरियल कहेंगे अलविदा

Highlightsबिग बॉस छोटे पर्दे का सबसे प्रसिद्ध रियलिटी शो है। ऐसे में ये शो एक बार फिर से पर्दे पर आने को तैयार है।

बिग बॉस छोटे पर्दे का सबसे प्रसिद्ध रियलिटी शो है। ऐसे में ये शो एक बार फिर से पर्दे पर आने को तैयार है। इस सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर रोज इस सीजन को लेकर नए नए अपडेट सामने आते हैं। खबरों की मानें तो इस बार शो की टाइमिंग बदल गई है।

बिग बॉस 12 फैंस के सामने रात 9 से 10 बजे पेश किया जाता था। लेकिन इस बार शो की टाइमिंग में बदलाव हुआ है।  इस बार ये शो 10 से 11 बजे प्रसारण किया जाएगा। शो के 10 बजे प्रसारण किए जाने से दो सीरियल्स फैंस को अलविदा कहेंगे।

 खबर के अनुसार कलर्स को शो सीरियल्स बेपनाह प्यार और विश फैंस को जल्द अलविदा कह देंगे। इन दोनों सीरियल्स के ऑफ एयर होने के बाद ही बिग बॉस 10 बजे से पेश किया जाएगा। इन शओ के बंद होने के पीछे का कारण इनकी खराब टीआरपी भी हो सकती है। हालांकि अभी इस बात पर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

सलमान ले रहे फीस

इस फिर से शो में घर के टास्क और लड़ाइयों का तड़का देखने को मिलेगा। साथ में वीकेंड के वार में होगा फैंस के लिए सलमान का साथ। फैंस को जानकर हैरानी होगी सलमान इस शो में आने के लिए मोटी रकम लेते हैं।

 खबर के अनुसार इस बार सलमान एक एपिसोड के लिए 31 करोड़ रुपयो लेंगे। यानि 26 एपिसोड के लि 403 करोड़ की मोटी रकम सलमान खान शो को होस्ट करने के लिए लेंगे।वहीं बताया जा रहा है कि इस बार का बिग बॉस सलमान खान ना सिर्फ होस्ट करेंगे बल्कि प्रोड्यूसर भी वहीं रहेंगे।

 पिंकविला की खबर के अनुसार सीजन 13 भी हर बार की तरह से 15 हफ्ते का होगा यानि प्रतियोगियों को घर के अंदर 105 दिन तक रहना होगा। जबकि बीते साल सलमान खान ने 11 करोड़ की फीस शो के मेकर्स से ली थी। यानि साफ है कि इस सीजन में सलमान ने अपनी फीस बढ़ा दी है।

हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अब ये देखने वाली बात होगी कि बिग बॉस सीजन 13 में सुल्तान क्या धमाल मचाने वाले हैं। फैंस बेसब्री से इस शो के शुरू होने का इंतजार कर रहा है। 

Web Title: bigg boss 13 to be telecasted at a different time

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे