'बिग बॉस 12' की विनर दीपिका कक्कड़ हुईं बीमार, पति शोएब ने बयां किया दुख

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 25, 2019 09:48 AM2019-04-25T09:48:46+5:302019-04-25T09:48:46+5:30

बिग 12 की विजेती दीपिका कक्कड़ इन दिनों कुछ बीमार सीचल रही हैं। उनके पति शोएब ने फोटो शेयर करते हुए इस बात का खुलासा किया है

Bigg Boss 12 winner Dipika Kakar falls sick; husband Shoaib posts a message | 'बिग बॉस 12' की विनर दीपिका कक्कड़ हुईं बीमार, पति शोएब ने बयां किया दुख

'बिग बॉस 12' की विनर दीपिका कक्कड़ हुईं बीमार, पति शोएब ने बयां किया दुख

Highlightsदीपिका कक्कड़ इन दिनों बीमार चल रही हैंदीपिका के पति शोएब ने एक पोस्ट के जरिए इस बारे में बताया है

छोटे पर्दे के प्रसिद्ध रिएलिटी शो 'बिग बॉस 12' की विजेता दीपिका कक्कड़ की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं है। इस बात का खुलासा खुद दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने किया है।

शोएब ने सोशल मीडिया पर पत्नी के बीमार होने के बारे में बताया है। हालांकि ये नहीं बताया कि दीपिका को आखिर क्या हुआ है। एक्टर शोएब ने हाल ही में सोशल मीडिया स्टोरी शेयर की है जिसमें एक फोटो भी थी। तस्वीर में यह कपल नजर आ रहा है। 

फोटो शेयर करते हुए शोएब ने लिखा, मेरा बच्चा बीमार। इस  फोटो में फैंस देख सकते हैं कि दीपिका शोएब के कंधे पर अपने सिर रखे हुए हैं और चेहरे से कुछ बीमार भी लग रही हैं। शोएब के इस खुलासे के बाद दीपिका के फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं करने लगे हैं। 

वहीं, बिग बॉस जीतने के इतने दिनों बाद अब दीपिका नए प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू करने वाली हैं। खबर के अनुसार छोटे पर्दे पर दीपिका एक फिर नजर आने वाली हैं। इस शो में उनके साथ करण सिंह ग्रोवर भी नजर आ सकते हैं। मगर इससे पहले यह चर्चा थी कि दीपिका का रोल 'ये है मोहब्बतें' की दिव्यांका त्रिपाठी को दिया जा रहा था।

दीपिका काफी टाइम से छोटे पर्दे के डेली सोप की दुनिया से दूर हैं। दीपिका ने बिग बॉस 12 का खिताब क्रिकेटर श्रीसंत का हराकर अपने नाम किया था।
 

Web Title: Bigg Boss 12 winner Dipika Kakar falls sick; husband Shoaib posts a message

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे