अभिनेता करण मेहरा मुंबई में गिरफ्तार, पत्नी निशा रावल ने लगाए हैं गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला

By विनीत कुमार | Published: June 1, 2021 10:51 AM2021-06-01T10:51:12+5:302021-06-01T11:22:36+5:30

करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने सोमवार रात गिरफ्तार किया था। मुंबई पुलिस के अनुसार करण मेहरा के खिलाफ उनकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

Actor Karan Mehra arrested after his wife Nisha Rawal filed complaint in Mumbai Goregaon | अभिनेता करण मेहरा मुंबई में गिरफ्तार, पत्नी निशा रावल ने लगाए हैं गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला

करण मेहरा मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

Highlightsपत्नी और एक्ट्रेस निशा रावल द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद मुंबई पुलिस ने करण मेहरा को गिरफ्तार कियाकरण मेहरा और उनकी पत्नी के बीच चल रहे खराब रिश्तों को लेकर कई खबरें पिछले दिनों आती रही हैंहालांकि, दोनों ने इन खबरों को अफवाह बताया था, 2021 में दोनों ने की थी शादी

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर करण मेहरा को गिरफ्तारी के बाद सोमवार सुबह जमानत मिल गई। मुंबई पुलिस ने उन्हें सोमवार रात गिरफ्तार किया था। मिली जानकारी के अनुसार करण मेहरा की पत्नी और एक्ट्रेस निशा रावल द्वारा शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद करण मेहरा के खिलाफ ये कार्रवाई हुई।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार मुंबई पुलिस ने बताया कि निशा ने बीती रात मुंबई के गोरेगांव में शिकायत दर्ज कराई थी। निशा ने घरेलू झगड़े के मामले में करण मेहरा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से करण और निशा की शादीशुदा जिंदगी में अनबन की खबरें आती रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 9 साल की शादीशुदा जिंदगी के बाद अब इनका रिश्ता बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा है। 

करण और निशा ने खराब रिश्तों की खबर को खारिज किया था

बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम के अनुसार करण मेहरा ने पत्नी के साथ तनावपूर्ण रिश्तों पर एक दिन पहले ही अपनी चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने पत्नी के साथ खराब चल रहे रिश्तों की खबर को खारिज किया था। निशा ने भी कुछ दिन पहले इन खबरों को अफवाह बताया था।

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में करण मेहरा ने मीडिया में चल रही खबरों पर कहा था कि, 'कल्पना कीजिए, मेरी तबीयत खराब है और मैं तकलीफ में हूं। इसलिए मुझे मीडिया से दूरी बनानी पड़ी। ये पागलपन है। मैं उस स्थिति में नहीं था। निशा पूरे कोविड संक्रमण के दौरान मेरा ध्यान रख रही थीं।'

बता दें कि निशा और करण 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे। इन्हें एक बेटा भी है, जिसका नाम कविश है। निशा अक्सर अपने बेटे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रही हैं।

करण 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल मे लीड रोल में थे और उनका किरदार काफी चर्चित रहा था। वे बिग बॉस-10 का भी हिस्सा रहे हैं। वहीं निशा 'शादी मुकारक', 'केसर' और 'मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की' जैसे शो में नजर आ चुकी हैं।

Web Title: Actor Karan Mehra arrested after his wife Nisha Rawal filed complaint in Mumbai Goregaon

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे