रिलीज हुआ अ सूटेबल बॉय सीरीज का ट्रेलर, ईशान खट्टर ने 24 साल बड़ी तब्बू को किया किस

By मनाली रस्तोगी | Published: July 11, 2020 06:07 PM2020-07-11T18:07:49+5:302020-07-11T18:07:49+5:30

ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) और तब्बू (Tabu) की टीवी सीरीज अ सूटेबल बॉय (A Suitable Boy) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में ईशान तब्बू को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

A Suitable Boy trailer released Ishaan Khatter kissed Tabu | रिलीज हुआ अ सूटेबल बॉय सीरीज का ट्रेलर, ईशान खट्टर ने 24 साल बड़ी तब्बू को किया किस

अ सूटेबल बॉय सीरीज का ट्रेलर रिलीज (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsईशान खट्टर और तब्बू स्टारर टीवी सीरीज अ सूटेबल बॉय का ट्रेलर रिलीज हो गया हैसोशल मीडिया पर इस ट्रेलर के काफी चर्चे हो रहे हैं

ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) और तब्बू (Tabu) स्टारर टीवी सीरीज अ सूटेबल बॉय का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। विक्रम सेठ की फेमस किताब अ सूटेबल बॉय की कहानी पर आधारित इस सीरीज को मीरा नायर ने डायरेक्ट किया है। वहीं, सोशल मीडिया पर इस ट्रेलर के काफी चर्चे हो रहे हैं। दरअसल, ट्रेलर में ईशान अपने से उम्र में 24 साल बड़ी तब्बू को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। 

ये कहानी साल 1951 के भारत की है। छह हिस्सों में बंटी ये कहानी लता मेहरा और मान कपूर के परिवार के बारे में बताती है। इस सीरीज में रूपा मेहरा अपनी बेटी लता के लिए लड़का ढूंढती है, ताकि उसकी शादी करवा सके। मगर लता को कॉलेज के एक लड़के कबीर से प्यार होता है। वहीं, लता की बहन सविता के देवर मान कपूर पूरे शहर भर में सुर्खियां बटोरता है। यहां बता दें कि मान और कोई नहीं ईशान हैं जोकि एक अड़ियल लड़के के किरदार में नजर आ रहे हैं।

मान का अफेयर सईदा बाई से चल रहा है। सईदा बाई की भूमिका में तब्बू दिखाई दे रही हैं। सईदा शहर की मशहूर गायिका है, जो महफिलों में गाती हैं। ट्रेलर में तब्बू और इशान को साथ देखा जा रहा है। यही नहीं, हर जगह दोनों की केमिस्ट्री की काफी तारीफ हो रही है। जहां लता का किरदार तान्या मनिक्ताला निभा रही हैं तो वहीं कबीर के रोल में दानेश रिजवी हैं। अ सूटेबल बॉय (A Suitable Boy) में दोनों की भूमिका फैंस को काफी पसंद आ रही है।

Web Title: A Suitable Boy trailer released Ishaan Khatter kissed Tabu

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे