Xiaomi का Redmi Note 5 हुआ नए अवतार में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 26, 2018 18:34 IST2018-06-26T18:34:25+5:302018-06-26T18:34:25+5:30

Xiaomi Redmi Note 5 को अब लाल रंग में भी खरीदा जा सकेगा। बता दें कि इससे पहले यह रोज गोल्ड, गोल्ड, ब्लैक और मैजिक ब्लू रंग में मिलता रहा है।

Xiaomi Redmi Note 5 Flame Red Edition Launched: Price, Specifications | Xiaomi का Redmi Note 5 हुआ नए अवतार में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi का Redmi Note 5 हुआ नए अवतार में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Highlightsफ्लेम रेड एडिशन को 1,399 चीनी युआन में उपलब्ध कराया गया हैभारत में यही फोन रेडमी नोट 5 प्रो के नाम से जाना जाता है

नई दिल्ली, 26 जून:  चीनी कंपनी शाओमी के स्मार्टफोन Redmi Note 5 के फ्लेम रेड एडिशन को चीन में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस फोन को नए अवतार में नए रंग में पेश किया है। रेडमी नोट 5 को अब लाल रंग में भी खरीदा जा सकेगा। बता दें कि इससे पहले यह रोज गोल्ड, गोल्ड, ब्लैक और मैजिक ब्लू रंग में मिलता रहा है। रेडमी नोट 5 के नए वेरिएंट को 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने अपने घरेलू मार्केट में स्टेंडर्ड Redmi Note 5 वेरिएंट को करीब 13,999 रुपये में लॉन्च किया था। यह फोन भारत में लॉन्च किए गए  Redmi Note 5 Pro की तरह दिखता है लेकिन दोनों फोन के हार्डवेयर में मामूली सा फर्क है।

Xiaomi Redmi Note 5 फ्लेम रेड एडिशन की कीमत

चीनी बाजार में Xiaomi Redmi Note 5 के फ्लेम रेड एडिशन को 1,399 चीनी युआन (करीब 14,500 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है। इसकी घोषणा सोशल मीडिया साइट वीबो के जरिए की गई। देखा जाए तो रेडमी नोट 5 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भी यही है। इसके फीचर और हार्डवेयर में भी कोई अंतर नहीं है।

ये भी पढ़ें: Samsung लाएगी ट्रिपल रियर कैमरे वाला Galaxy S10, तीन वेरिएंट में होगा पेश

Xiaomi Redmi Note 5 फ्लेम रेड एडिशन के स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 5 का फ्लेम रेड एडिशन 5.99 इंच फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले के साथ आता है। यह एंड्रॉयड आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इसमें वर्टिकल ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। फ्रंट पैनल पर हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एचडीआर जैसे फीचर से लैस है।

ये भी पढ़ें: Honor के इस ड्यूल रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन की कीमत हुई कम, पहले से ज्यादा मिलेंगे फीचर्स

Redmi Note 5 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और जरूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी-टाइप सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इसकी बैटरी 4000 एमएएच की है जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। डाइमेंशन 158.6x75.4x8.05 मिलीमीटर है।

Web Title: Xiaomi Redmi Note 5 Flame Red Edition Launched: Price, Specifications

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे