Xiaomi भारत में 10 जनवरी को लॉन्च करेगी नया Mi TV, यह होगी कीमत

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: January 7, 2019 11:18 AM2019-01-07T11:18:34+5:302019-01-07T11:18:34+5:30

Xiaomi के मी टीवी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक टीजर जारी किया है, जिससे इस बात की पुष्टि होती है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि 10 जनवरी की सुबह 11 बजे 'bigger' MI TV भारत में लॉन्च करेगी।

Xiaomi new Mi TV set to Launch in India on January 10, Know Price and Specifications | Xiaomi भारत में 10 जनवरी को लॉन्च करेगी नया Mi TV, यह होगी कीमत

Xiaomi new Mi TV set to Launch in India

Highlightsकंपनी ने कंफर्म किया है कि 10 जनवरी 11 बजे 'bigger' MI TV भारत में लॉन्च करेगीXiaomi अपने Mi TV का 65 इंच मॉडल भारत में पेश करेगीभारतीय बाजार में इस टीवी की कीमत 60,000 रुपये के आसपास हो सकती है

चीनी कंपनी शाओमी जल्द भारत में अपना नया Mi TV लॉन्च करने वाली है। कंपनी अपने नए टीवी को 10 जनवरी को पेश करने वाली है। इस टीवी के लॉन्च से पहले ही इससे जुड़े कई कयास लगाए जा रहे थे। अब Xiaomi के मी टीवी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक टीजर जारी किया है, जिससे इस बात की पुष्टि होती है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि 10 जनवरी की सुबह 11 बजे 'bigger' MI TV भारत में लॉन्च करेगी। हालांकि कंपनी ने अभी तक अपने आने वाले Xiaomi Mi TV के नाम से पर्दा नहीं उठाया है।

Xiaomi new Mi TV
Xiaomi new Mi TV

कंपनी की ओर से पोस्ट किए गए ट्वीट में लिखा है कि 'द बिग पिक्चर'। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि Xiaomi अपने Mi TV का 65 इंच मॉडल भारत में पेश करेगी। ऐसा कहा जा रहा है कि यह टीवी भारत में लॉन्च किया जाने वाला 'अब तक का सबसे बड़ा' TV होगा। कंपनी इस टीवी को उन यूजर्स को ध्यान में रख कर पेश किया जा रहा है जो बड़ी स्क्रीन वाले टेलीविजन सेट की तलाश करते हैं। बता दें कि Xiaomi ने हाल ही में चीन में मी टीवी के 65 इंच मॉडल को उतारा था। चीनी बाजार में Mi TV 4 65 इंच मॉडल की कीमत 5,999 चीनी युआन (लगभग 63,300 रुपये) रखी गई है। वहीं, अनुमान लगाया जा रहा है कि भारतीय बाजार में इस टीवी की कीमत 60,000 रुपये के आसपास हो सकती है।

Xiaomi new Mi TV
Xiaomi new Mi TV

इस टीवी की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी स्क्रीन साइज और स्लीक डिजाइन है। भारतीय बाजार में अभी तक सबसे बड़ी स्क्रीन वाली 55 इंच की Mi TV मौजूद है। अगर शाओमी भारत में 65 इंच वाले स्मार्ट टीवी को उतारती है तो यह भारत में लॉन्च होने वाला सबसे बड़ा Mi TV होगा।

Web Title: Xiaomi new Mi TV set to Launch in India on January 10, Know Price and Specifications

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे