गूगल सर्च में दिख रहा आपके WhatsApp के प्राइवेट ग्रुप का ज्वाइनिंग लिंक! कोई भी कर सकता है Join

By विनीत कुमार | Published: January 11, 2021 11:42 AM2021-01-11T11:42:16+5:302021-01-11T11:59:58+5:30

WhatsApp कितना सुरक्षित है, इसे लेकर जारी बहस के बीच एक बार फिर गूगल सर्च में प्राइवेट ग्रुप के ज्वाइनिंग लिंक देखे गए हैं। ये समस्या सबसे पहले 2019 में सामने आई थी। इसके तहत गूगल सर्च से कोई भी किसी भी ग्रुप को सर्च कर उसे ज्वाइन कर सकता है।

WhatsApp big bug again on privacy as private group joining link seen in Google search | गूगल सर्च में दिख रहा आपके WhatsApp के प्राइवेट ग्रुप का ज्वाइनिंग लिंक! कोई भी कर सकता है Join

WhatsApp में यूजर्स की निजता की सुरक्षा को लेकर खामी (फाइल फोटो)

Highlightsगूगल सर्च में नजर आए WhatsApp यूजर्स के ग्रुप के ज्वाइनिंग लिंक, कोई बाहरी सदस्य भी कर सकता है ज्वाइनफेसबुक यूजर्स की प्रोफाइल फोटो से लेकर उसके डिटेल भी गूगल सर्च में मौजूद होने की बात आई सामने2019 में भी गूगल सर्च में दिखे थे व्हाट्सएप ग्रुप के ज्वाइनिंग लिंक, बाद में इसे ठीक कर लिया गया था

व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी के बीच इस चैट प्लेटफॉर्म पर यूजर्स की निजता की सुरक्षा को लेकर बहस जारी है। इस बीच एक और नई जानकारी सामने आई है। दरअसल, हाल में एक बार फिर व्हाट्सएप ग्रुप गूगल सर्च में नजर आने लगे थे। इसके मायने ये हुए कोई भी ऐसे निजी ग्रुप को गूगल में सर्च कर उसे ज्वाइन कर सकता है।

इस बारे में पहली बार जानकारी इससे पहले 2019 में आई थी। बाद में इसे ठीक कर लिया गया था। इसके अलावा एक और ऐसी ही पुरानी समस्या एक बार फिर नजर आने लगी है। इसके तहत सर्च में किसी भी यूजर का प्रोफाइल देखा जा सकता था।

इस वजह से व्हाट्सएप यूजर का फोन नंबर और प्रोफाइल फोटो भी सर्च में देखा जा सकता था। इसके अलावा ग्रुप मेंबर के पोस्ट भी गूगल सर्च में देखे जा सकते हैं।

गैजेट 360 की रिपोर्ट के अनुसार गूगल में व्हाट्सएप ग्रुप सर्च करने के बाद कोई भी शख्स न केवल बिना इजाजत के उस ग्रुप का हिस्सा बन सकता है बल्कि उसमें शामिल सदस्यों के फोन नंबर सहित वहां वो रही बातों को देख सकता है।

इंटरनेट सिक्योरिटी रिसर्चर राजशेखर राजहरिय ने भी ट्वीट कर कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। इन स्क्रीनशॉट में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक सिंपल गूगल सर्च से कोई भी शख्स किसी भी वॉट्सऐप ग्रुप में दाखिल हो सकता है।

व्हाट्सएप: 2019 में सबसे पहले हुआ था खुलासा

गूगल सर्च में व्हाट्सएप ग्रुप्स संबंधी सुरक्षा में लीक की बात सबसे पहले नवंबर-2019 में सामने आई थी। एक सिक्यूरिटी रिसर्चर ने इस बारे में फेसबुक को बताया था। कई मीडिया संस्थानों ने इस मुद्दे को कवर भी किया, जिसके बाद इसे ठीक कर लिया गया था।

WhatsApp की ओर से कहा गया है कि मार्च 2020 से WhatsApp ने सभी डीप लिंक पेज में noindex लगाया है। ऐसे में गूगल के मुताबिक ये सर्च में नहीं दिखेंगे। साथ ही कंपनी ने बताया है कि गूगल से भी इंडेक्सिंग नहीं करने को कहा गया है। 

Web Title: WhatsApp big bug again on privacy as private group joining link seen in Google search

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे