Jio और Saavan में हुआ करार, मिल कर बनाएंगे डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: March 24, 2018 04:37 PM2018-03-24T16:37:04+5:302018-03-24T16:37:04+5:30

जियो म्यूजिक ने ऑनलाइन म्यूजिक की सेवा देने वाली कंपनी सावन के साथ करार किया है।

Reliance signs deal to merge music steaming JioMusic with Saavn app | Jio और Saavan में हुआ करार, मिल कर बनाएंगे डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म

Jio और Saavan में हुआ करार, मिल कर बनाएंगे डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म

नई दिल्ली, 24 मार्च। रिलायंस कंपनी के जियो म्यूजिक (Jio Music) सर्विस और ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस सावन (Saavn) के बीच करार हुआ है। इस करार के तहत दोनों कंपनियां मिलकर वैश्विक स्तर पर म्यूजिक प्लेटफॉर्म तैयार करेंगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 10.4 करोड़ डॉलर में सावन म्यूजिक ऐप की आंशिक हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की है। यानी की दोनों कंपनियां मर्ज होगी। इस बात की जानकारी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर दी है। कंपनी ने कहा कि सावन के साथ डील करते हुए हमें खुशी हो रही है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय बाजार में इन स्मार्टफोन्स की है सबसे ज्यादा डिमांड, फीचर्स में देते हैं महंगे स्मार्टफोन्स को टक्कर

कंपनी ने आगे कहा कि इस करार से दोनों कंपनियां एक नई ऊंचाई तक पहुंचेगी। सावन के सीईओ ऋषि मल्होत्रा ने कहा कि लगभग 10 साल पहले हम ये सोच रहे थे कि एक म्यूजिक प्लेटफॉर्म तैयार किया जाना चाहिए, जो साउथ एशिया संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पेश कर सके। रिलायंस जियो के साथ हमारा करार इसे और ऊपर ले जाएगा व आसान बनाएगा।

कि‍तनी होगी जि‍यो की हि‍स्‍सेदारी 

रि‍लायंस इंडस्‍ट्री ने एक रिपोर्ट में कहा है कि‍ सावन के लि‍ए हुई कैश और स्‍टॉक डील के बाद मर्ज होने वाली कंपनी में रि‍लायंस जि‍यो की हि‍स्‍सेदारी 75 फीसदी होगी। वहीं, जि‍यो म्‍यूजि‍क की वैल्‍युएशन करीब 67 करोड़ डॉलर हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ 2400 रुपये में खरीदें एंड्रॉयड गो एडिशन से लैस Lava Z50, यहां मिल रहा ये ऑफर

उन्होंने यह भी कहा कि सावन के साथ इस साझेदारी की घोषणा करने में खुशी हो रही है। हम मानते हैं कि उनकी उच्च अनुभवी प्रबंधन टीम, जियो-सावन को एक बड़े नेटवर्क के विस्तार में सहायक होगी। जिससे भारतीय स्ट्रीमिंग बाजार में हमारी नेतृत्व की स्थिति को मजबूत करेगा।

Web Title: Reliance signs deal to merge music steaming JioMusic with Saavn app

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Jioजिओ