JioMusic और Saavn मिलकर बनें JioSaavn Music ऐप, यूजर्स को मिलेगा 90 दिनों का फ्री सब्सक्रिप्शन

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: December 4, 2018 05:57 PM2018-12-04T17:57:24+5:302018-12-04T17:57:24+5:30

जियो के साथ सावन की साझेदारी होने के बाद इन दोनों की म्यूजिक लाइब्रेरी में कई नए गाने शामिल होंगे। ये नया ऐप अब प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गया है। साथ ही इसे Jio ऐप स्टोर से डाउनलोड कर Jio Phone पर भी प्ले किया जा सकता है।

Reliance Jio users get 90 day free subscribers of JioSaavn app | JioMusic और Saavn मिलकर बनें JioSaavn Music ऐप, यूजर्स को मिलेगा 90 दिनों का फ्री सब्सक्रिप्शन

Reliance Jio users get 90 day free subscribers of JioSaavn

Highlightsजियो और सावन को JioSaavn नाम से जाना जाएगाये नया ऐप अब प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गया हैइस ऐप को यूजर्स विज्ञापन के साथ फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं

रिलायंस जियो ने इसी साल मार्च में म्यूजिक ऐप सावन के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की थी। कंपनी ने अब आधिकारिक तौर पर इसके अधिग्रहण की पुष्टि कर दी है। अब जियो और सावन को नए नाम JioSaavn के तौर पर जाना जाएगा। जियो के साथ सावन की साझेदारी होने के बाद इन दोनों की म्यूजिक लाइब्रेरी में कई नए गाने शामिल होंगे। ये नया ऐप अब प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गया है। साथ ही इसे Jio ऐप स्टोर से डाउनलोड कर Jio Phone पर भी प्ले किया जा सकता है। यह ऐप आईओएस और एंड्रॉयड दोनों प्लैटफॉर्म पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।

jiosaavn App
jiosaavn App

बता दें कि फिलहाल इस ऐप को यूजर्स विज्ञापन के साथ फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अब जियो म्यूजिक के लिए आपको पैसे चुकाने होंगे। हालांकि जियो यूजर्स को JioSaavn ऐप को फ्री में इस्तेमाल करने के लिए 90 दिनों का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। फ्री सब्सक्रिप्शन खत्म होने पर यूजर्स को पैसे देने होंगे। यानी कि जियोसावन को दो वर्जन में पेश किया जाएगा जिसमें एक फ्री वर्जन होगा और दूसरा फीस वाला प्रीमियम प्रो वर्जन होगा।

हालांकि कंपनी ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि यूजर्स को इसके लिए कितने पैसे देने होंगे। बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मार्च 2018 में सावन को खरीदा था। नए ऐप में ग्राहकों को इंटरेक्टिव लिरिक्स फीचर मिलेगा। इसके अलावा उनकी भाषा में डिस्प्ले होगा। साथ कंसर्ट्स और लाइव इवेंट भी देखे जा सकेंगे। अगले कुछ महीनों में इस ऐप में एक्सक्लूसिव वीडियो भी जोड़े जाएंगे।

Web Title: Reliance Jio users get 90 day free subscribers of JioSaavn app

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे