भारतीयों की वजह से WhatsApp ने न्यू ईयर पर बनाया यह रिकॉर्ड

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: January 5, 2018 11:40 AM2018-01-05T11:40:41+5:302018-01-05T12:00:48+5:30

नए साल पर दुनियाभर में भेजे गए 75 अरब मैसेज में से 13 अरब से ज्यादा तस्वीरें और 5 अरब वीडियो शामिल हैं।

Over 75 billion WhatsApp messages sent on new year eve | भारतीयों की वजह से WhatsApp ने न्यू ईयर पर बनाया यह रिकॉर्ड

व्हाट्सऐप

Highlightsव्हाट्सऐप के मुताबिक, एक दिन में रिकॉर्ड यह अब तक का सबसे ज्यादा डाटा हैनये साल पर व्हाट्सऐप ठप होने के बावजूद दुनियाभर में भेजे गए 75 अरब मैसेज में से 13 अरब से ज्यादा तस्वीरें और 5 अरब वीडियो शामिल हैं।

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप का इस्तेमाल सभी स्मार्टफोन यूजर्स करते हैं। भारत में 20 करोड़ लोग व्हाट्सऐप का यूज करते हैं। पूरी दुनियाभर में इसकी लोकप्रियता का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नए साल के मौके पर भारत में व्हाट्सऐप के जरिए 31 दिसंबर को कुल 20 अरब से ज्यादा मैसेज भेजे गए। नए साल में यूजर्स ने 2018 के आने पर बधाई देने के लिए इस एप का इस्तेमाल किया है।

व्हाट्सऐप से दुनियाभर में 75 अरब से ज्यादा भेजे गए मैसेज

हाल ही में व्हाट्सऐप की ओर से जारी किए गए एक रिलीज में कहा गया है कि न्यू ईयर इव पर दुनियाभर में 75 अरब से ज्यादा मैसेज भेजे गए हैं जिनमें से 20 अरब मैसेज भारत से थे। ऐसा पहली बार है जब व्हाट्सऐप से इतनी ज्यादा की संख्या में मैसेज भेजे गए हैं।

एक बयान में व्हाट्सऐप ने कहा कि दुनियाभर में भेजे गए 75 अरब मैसेज में से 13 अरब से ज्यादा तस्वीरें और 5 अरब वीडियो शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि यह डाटा 31 दिसंबर को रिकॉर्ड किया गया। यह डाटा 24 घंटो का है। यह डाटा मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता और एक्टिविटी को दर्शाता है।

नए साल पर 1 घंटे तक व्हाट्सऐप था ठप

दुनिया भर में एक अरब से ज्यादा व्हाट्सऐप के यूजर हैं और भारत में ही इसके 20 करोड़ से ज्यादा यूजर है। अमेरिका के बाद व्हाट्सऐप यूज करने वाला भारत इस ऐप का सबसे बड़ा बाजार है। नया साल आने से ठीक पहले 31 दिसंबर की रात से यह मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ठप पड़ गया था। करीब 1 घंटे तक व्हाट्सऐप के नहीं चलने की शिकायतें आती रहीं।

व्हाट्सऐप ने मांगी माफी

नए साल के ऐन मौके पर व्हाट्सऐप के बंद होने जाने पर कंपनी ने आधिकारिक रूप से माफी मांगी थी। व्हाट्सऐप ने बयान देकर बताया, ''दुनियाभर के व्हाट्सऐप यूजर को कुछ परेशानी हुई जिसे अब सुलझा लिया गया है।'' हालांकि, करीब एक घंटे तक Whatsapp में आई परेशानी का कारण पता नहीं चला।

Web Title: Over 75 billion WhatsApp messages sent on new year eve

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे