21 अगस्त को लॉन्च हो सकता है Nokia 9 फ्लैगशिप स्मार्टफोन, फोन में होंगे 41+20+9.7 MP का ट्रिपल रियर कैमरे
By जोयिता भट्टाचार्या | Published: August 20, 2018 12:17 PM2018-08-20T12:17:03+5:302018-08-20T12:17:03+5:30
एचएमडी ग्लोबल कंपनी ने अपने आदिकारिक अकाउंट से ट्वीट कर बताया है, "हम मंगलवार, 21 अगस्त 2018 को नोकिया के बहु-प्रतीक्षित फोन में से की इवेंट को बेहद उत्साहित हैं। अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहिए।"
नई दिल्ली, 20 अगस्त: नोकिया मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी 21 अगस्त को Nokia 6.1 Plus को लॉन्च करेगी। बता दें कि नोकिया 6.1 प्लस कंपनी के Nokia X6 का ग्लोबल वेरिएंट है जिसे हाल ही में चीन में पेश किया गया था। नोकिया कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए अपने इस बहु-प्रतीक्षित फोन को भारतीय बाजार में उतारने की जानकारी दी है।
Nokia 6.1 Plus के साथ लॉन्च हो सकती है Nokia 9
एचएमडी ग्लोबल कंपनी ने अपने आदिकारिक अकाउंट से ट्वीट कर बताया है, "हम मंगलवार, 21 अगस्त 2018 को नोकिया के बहु-प्रतीक्षित फोन में से की इवेंट को बेहद उत्साहित हैं। अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहिए।" हालांकि, नोकिया ने अधिकारिक रूप से Nokia 6.1 Plus के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। कंपनी ने इशारा दिया है कि 21 अगस्त को होने वाली इस इवेंट में एक से ज्यादा स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं। खबरों की मानें तो कंपनी Nokia 6.1 Plus के साथ फ्लैगशिप फोन Nokia 9 को भी इस इवेंट में लॉन्च कर सकती है। कंपनी द्वारा 21 अगस्त को लॉन्च किया जाने वाला फोन फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 ही होगा ऐसी उम्मीद की जा रही है।
Nokia posts photos made by “the most awaited” phone on social media https://t.co/l7GAMLtHPjpic.twitter.com/dW6d2MgT7N
— NokiaMob (@NokiamobBlog) August 18, 2018
कुछ ये हो सकते हैं Nokia 9 के स्पेसिफिकेशन
अभी हाल ही में नोकिया 9 के फीचर्स सामने आए थे। खबरों के मुताबिक नोकिया 9 में 3 रियर कैमरे मौजूद हो सकते हैं। इनमें 41 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा होगा। वहीं, दूसरा सेंसर 20 मेगापिक्सल और तीसरा 9.7 मेगापिक्सल के हो सकते हैं। इससे पहले तीन रियर कैमरे वाला फोन भारतीय बाजार में Huawei ने Mate 20 Pro को लॉन्च किया था। इसमें भी 3 रियर कैमरे लगे थे। साथ ही फोन में 21 मेगापिक्सल का फ्रंट सेल्फी कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है।
कुछ दूसरी रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Nokia 9 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से पावर्ड हो सकता है। नोकिया 9 में 6.1 इंच का QHD एमोलेड डिस्प्ले होगा। इस फोन में 8GB का रैम और 256GB का स्टोरेज हो सकता है।
डिस्प्ले | 6.01 इंच |
रिजॉल्यूशन | 2560 × 1440 पिक्सल |
प्रोसेसर | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 |
रैम | 8GB |
स्टोरेज | 256GB |
रियर कैमरा | तीन कैमरे (41+20+9.7 मेगापिक्सल) |
फ्रंट कैमरा | 21 मेगापिक्सल |
ओएस | एंड्रॉयड ओरियो |
बैटरी | 3,900mAh |
कनेक्टविटी | 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ |