Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 Plus भारत में हुए लॉन्च, ये हैं हाइलाइट्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: August 21, 2018 12:51 PM2018-08-21T12:51:24+5:302018-08-21T13:09:10+5:30

Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD ग्लोबल दो नए फोन भारत में लॉन्च करेगी। ये दो फोन Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 Plus होंगे।

Nokia 6.1 Plus and Nokia 5.1 Plus Launch Today in India, here is Live | Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 Plus भारत में हुए लॉन्च, ये हैं हाइलाइट्स

Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 Plus भारत में हुए लॉन्च, ये हैं हाइलाइट्स

नई दिल्ली, 21 अगस्त: नोकिया के मोबाइल बनाने वाली कंपनी HMD Global अपने लेटेस्ट एंड्ऱॉयड वन स्मार्टफोन Nokia 6.1 Plus को आज लॉन्च कर रही है। यह फोन एक्सक्लूसिव रूप से Flipkart के जरिए बेचा जाएगा। इसके अलावा, फोन को Nokia के आधिकारिक वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है। बता दें कि नोकिया 6.1 प्लस स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए गए Nokia X6 का ही ग्लोबल वेरिएंट है। कंपनी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने जानकारी दी कि Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD ग्लोबल दो नए फोन भारत में लॉन्च करेगी। ये दो फोन Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 Plus होंगे। नोकिया 5.1 प्लस चीन में लॉन्च किए गए Nokia X5 का ग्लोबल वेरिएंट है।

फोन्स की खासियत की अगर बात करें तो इसमें Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 Plus में 5.8 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले हैं। नोकिया 6.1 प्लस स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ आता है। वहीं, नोकिया 5.1 प्लस में हीलियो पी60 प्रोसेसर है। दोनों ही स्मार्टफोन ड्यूल रियर कैमरे के साथ आते हैं। नोकिया 6.1 प्लस में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है और नोकिया 5.1 प्लस में 8 मेगापिक्सल का।

Nokia 6.1 Plus के लॉन्च इवेंट का लाइव स्ट्रीम

नोकिया 6.1 प्लस के लॉन्च इवेंट का लाइव स्ट्रीम फेसबुक पर उपलब्ध है। इसके अलावा, आपकी सुविधा के लिए हमने यहां लॉन्च इवेंट का Live लिंक को इंबेड किया है। आप वीडियो पर प्ले बटन दबा दीजिए और लॉन्च इवेंट का लाइव स्ट्रीम देखें।

Web Title: Nokia 6.1 Plus and Nokia 5.1 Plus Launch Today in India, here is Live

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे