गूगल प्ले स्टोर पर लॉन्च हो सकता है ऑडियोबुक
By IANS | Published: January 22, 2018 04:17 PM2018-01-22T16:17:05+5:302018-01-22T16:18:29+5:30
गूगल प्ले पर ऑडियोबुक की बिक्री की जा सकती है। यह दोनों प्लेटफार्मो वेब और गूगल प्ले पर दिखाई देगा।
बाजार में अमेजन के प्रभुत्व को चुनौती देने के लिए गूगल अपने प्ले स्टोर पर ऑडियोबुक की बिक्री कर सकता है। न्यूज पोर्टल 9to5 गूगल ने शनिवार को बताया कि कई लोगों ने उनके गूगल प्ले पर ऑडियोबुक की बिक्री के लिए उपलब्ध होने की बात कही है।
पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, प्ले पर उपलब्ध लिंक काम नहीं करेगा, लेकिन यह दोनों प्लेटफार्मो वेब और गूगल प्ले पर दिखाई देगा।
प्ले स्टोर पर ऑडियोबुक कब से उपलब्ध होगा, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है, लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा है कि गूगल ऑडियोबुक को प्ले स्टोर पर जल्द ही लॉन्च करेगा।
इसके अलावा गूगल ने बताया कि पहले ऑडियोबुक की बिक्री पर 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी।