दिल्ली वालों को मिलेगी फ्री WiFi सर्विस, पूरे महीने मिलेगा 15GB डेटा

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: December 4, 2019 12:25 PM2019-12-04T12:25:20+5:302019-12-04T12:50:17+5:30

हर यूजर को प्रति महीने 15 जीबी फ्री डाटा मिलेगा। इसकी शुरुआत 16 दिसंबर से हो सकती है। पहले स्टेप में दिल्ली के सभी बस स्टैंड पर 3000 वाईफाई के हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे।

Delhi CM announced Free WiFi in Delhi Start From 16 December  | दिल्ली वालों को मिलेगी फ्री WiFi सर्विस, पूरे महीने मिलेगा 15GB डेटा

दिल्ली वालों को मिलेगी फ्री WiFi सर्विस, पूरे महीने मिलेगा 15GB डेटा

Highlightsहर यूजर को प्रति महीने 15 जीबी फ्री डाटा मिलेगापूरी दिल्ली में कुल 11000 हॉटस्पॉट लगेंगे

16 दिसंबर से दिल्ली वालों को फ्री वाईफाई मिलेगा। पहले 100 हॉटस्पॉट लॉन्च किए जाएंगे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात का ऐलान किया है। केजरीवाल ने कहा कि पहले स्टेप में 22 लाख लोग एक साथ फ्री WiFi का इस्तेमाल कर सकेंगे।

पहले स्टेप में दिल्ली के सभी बस स्टैंड पर 3000 वाईफाई के हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे। पूरी दिल्ली में कुल 11000 हॉटस्पॉट लगेंगे। इनमें से 4,000 हॉटस्पॉट बस स्टॉप पर लगेंगे, जबकि 7 हजार के करीब हॉटस्पॉट बाजार में लगाए जाएंगे। इस योजना पर करीब 100 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

हर यूजर को प्रति महीने 15 जीबी फ्री डाटा मिलेगा। इसकी शुरुआत 16 दिसंबर से हो सकती है। सीएम ने कहा कि मुफ्त वाई-फाई योजना के तहत दिल्ली वासियों को हर महीने 15 जीबी फ्री डेटा मिलेगा।

English summary :
Delhi residents will get free wifi from 16 December. The first 100 hotspots will be launched. Delhi CM Arvind Kejriwal announced this during a press conference. Kejriwal said that in the first step, 22 lakh people will be able to use free WiFi simultaneously.


Web Title: Delhi CM announced Free WiFi in Delhi Start From 16 December 

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे