ये हैं 10,000 रुपये तक के 5 बेस्ट टैबलेट, जानें इनकी खासियत
By जोयिता भट्टाचार्या | Published: December 20, 2017 12:59 PM2017-12-20T12:59:28+5:302017-12-20T13:13:44+5:30
यहां हम उन टैबलेट की लिस्ट शामिल कर रहे हैं जिनकी कीमत 10,000 रुपये से कम है।
इन दिनों बड़े स्क्रीन वाले स्मार्टफोन का फैशन चल पड़ा है। लेकिन, इन सब के बीच टैबलेट को पसंद करने वालों की भी कमी नहीं है। खासकर, गेम खेलने और मूवी देखने के लिए लोग टैबलेट खरीदना पसंद करते हैं। आइए, एक नजर डालते हैं 5 बेस्ट टैबलेट पर जिसकी कीमत 10,000 रुपये से कम है।
1. Google Nexus 7 2012
Google Nexus 7 2012 इस वक्त का सबसे बेहतरीन टैबलेट है। ये 16 जीबी वेरिएंट में उपलब्ध है। इस टैबलेट में आपको बहुत अच्छा एंड्रॉयड एक्सपीरिएंस मिलेगा। इसकी बिल्ड क्वालिटी भी काफी अच्छी है।
Google Nexus 7 की कीमत - 9,999 रुपये
2. XOLO Play Tab 7.0
XOLO Play Tab 7.0 काफी हद तक Google Nexus 7 की तरह ही है। हालांकि, ये आपको एक्सपैंडेबल मेमोरी की सुविधा भी देता है। XOLO Play Tab 7.0 के मेमोरी को मेमोरी कार्ड के ज़रिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए आपको 10,000 रुपये से थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।
XOLO Play Tab 7.0 की कीमत - 12,999 रुपये
3. Xolo QC800
Xolo QC800 उन ग्राहकों को पसंद आएगा जिन्हें थोड़ी बड़ी स्क्रीन पसंद है। Xolo QC800 में 8-इंच की स्क्रीन लगी है। इसके अलावा इस टैबलेट में क्वाड-कोर प्रोसेसर लगाया गया है। इस टैबलेट के लिए भी आपको 10,000 रुपये से कुछ ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।
Xolo QC800 की कीमत - 13,499 रुपये
4. Dell Venue 7
बेस्ट एंड्रॉयड टैबलेट की लिस्ट में Dell Venue 7 का भी नाम शुमार है। Dell Venue 7 में 2 जीबी रैम लगाया गया है। 2 जीबी रैम की बदौलत ये टैबलेट स्मूद मल्टी-टास्किंग एक्सपीरिएंस देता है। इस टैबलेट की बिल्ड क्वालिटी भी प्रीमियम है।
Dell Venue 7 की कीमत - 10,999 रुपये
5. Lenovo Idea Tab A1000
Lenovo Idea Tab A1000 एक अच्छा एंड्रॉयड टैबलेट है। इसमें 2 जी वॉयस और डाटा कॉलिंग की भी सुविधा है। इसके अलावा इसमें डुअल डॉल्बी स्पीकर और यूएसबी ओटीजी सपोर्ट लगा है।
Lenovo Idea Tab A1000 की कीमत - 7,650 रुपये